फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A car collided with a student, dragged for 25 km

कार ने मारी छात्र को टक्कर, 25 किलोमीटर तक घिसटता रहा

Sat, 14 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
A car collided with a student, dragged for 25 km
A car collided with a student, dragged for 25 km - फोटो : KAUSHAMBI
कार ने मारी छात्र को टक्कर, 25 किलोमीटर तक घिसटता रहा
विज्ञापन

लोगों को पीछा करते देख ड्राइवर ने भगाई थी कार, साइकिल का बस्ता भी फंसा था
सैनी में केसारी गांव के पास हुआ हादसा, नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
सराथू/अजुहा (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसारी गांव के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल से जा रहे पांचवीं कक्षा के छात्र शिवम को टक्कर मार दी। छात्र अपनी साइकिल समेत बोनट के निचले हिस्से में फंस गया। लोगों ने दौड़ाया तो कार चालक ने गाड़ी लेकर भाग निकला। 25 किलोमीटर तक छात्र घसीटता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। कार को फतेहपुर के कटोघन टोल प्लाजा के पास रोका जा सका। चालक की जमकर पिटाई की गई। नाराज ग्रामीणों ने सैनी कोतवाली के सामने जाम लगा दिया।

सैनी इलाके के केसारी गांव का शिवम सोनकर (10) पुत्र ताराचंद्र कमासिन स्थित संत गाडगे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था, गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही कौशाम्बी से फतेहपुर की ओर जा रही एक बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। शिवम साइकिल समेत बोनट के निचले हिस्से में फंस गया। लोगों ने देखा तो उसे बाइक तथा अन्य वाहनों से दौड़ा लिया। यह देख चालक ने स्पीड बढ़ा दी। शिवम चीखता रहा। कुछ देर में उसकी सांसें थम गईं लेकिन, वह कार में फंसा रहा। चालक उसे घसीटते हुए वहां से करीब 25 किलोमीटर दूर फतेहपुर जिले के खागा इलाके में पड़ने वाले कटोघन टोल प्लॉजा तक ले गया। प्लॉजा पर जाम की वजह से उसे कार रोकनी पड़ी। तब तक पीछा कर रहे लोग वहां पहुंच घए। चालक समेत दो लोग बैठे थे। उनकी जमकर पिटाई की गई। शिवम का शव क्षत विक्षत हो गया था। उसे बाहर निकाला गया। चालक राजमणि मिश्रा समेत दोनों को पकड़ लिया गया। उधर घटना से गुस्साए परिजनों तथा ग्रामीणों ने सैनी कोतवाली के सामने कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस आक्रोशित लोगों को बताया कि आरोपी पकड़ गया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाम खत्म किया गया।वहीं प्रभारी कोतवाल सैनी का कहना है कि आरोपी चालक को घटना के बाद ही अजुहा चौकी पुलिस ने टोल प्लॉजा से गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed