{"_id":"68a241c7e0acf54b15067d3a","slug":"a-car-collided-during-a-film-shoot-passengers-escaped-unhurt-allahabad-news-c-3-ald1053-695124-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फिल्म की शूटिंग में लगी कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फिल्म की शूटिंग में लगी कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन
सिविल लाइंस में फिल्म की शूटिंग में लगी कार में डाॅ. लोहिया चौराहे के पास शुक्रवार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। कार के एयर बैग खुलने से उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। बीआर चोपड़ा फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अरविंद यादव ने सिविल लाइंस थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है।
एफआईआर के मुताबिक, अरविंद ने पुलिस को बताया कि डॉ. लोहिया मार्ग पर एक होटल के पास फिल्म की शूटिंग चल रही है। चौराहे पर शूटिंग कंपनी की कार पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार के चालक ने जानबूझकर शूटिंग में लगी कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
हादसे के दौरान आरोपी की कार की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर चालक की पहचान करने में जुट गई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।