फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A bridge will be built to connect Kaushambi with Pratapgarh

कौशाम्बी को प्रतापगढ़ से जोड़ने के लिए बनेगा पुल

Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built to connect Kaushambi with Pratapgarh
A bridge will be built to connect Kaushambi with Pratapgarh - फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी को प्रतापगढ़ से जोड़ने के लिए बनेगा पुल
विज्ञापन

केशव मौर्य ने शहजादपुर में गंगा पर बनने वाले पुल का किया शिलान्यास
डिप्टी सीएम ने 31 विकास परियोजनाओं का भी किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश में दो विधान का अंत करने का ऐतिहासिक काम कर दिखाया है। अब देश में कश्मीर से कन्या कुमारी तक एक ही संविधान लागू होगा। उन्होंने प्रतापगढ़-कौशाम्बी जनपद को जोड़ने के लिए करीब 262 करोड़ से बनने वाले गंगा पुल का शिलान्यास व 31 अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।
केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी विकास परिषद की ओर से सिराथू के शहजादपुर गांव में शुक्रवार को अगस्त क्रांति के अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने गंगा नदी के शहजादपुर घाट पर करीब 262 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। बताया कि कौशाम्बी में बनने वाला यह पुल खूबसूरत होगा। कहा कि सेतु का ऐसा निर्माण होगा, जिसके नीचे से पानी का जहाज भी आसानी से गुजर सकेगा। पुल की डिजाइन इतनी खूबसूरत होगी कि लोग इसे सेल्फी पुल के नाम से भी जानेेंगे।
विज्ञापन

समारोह में भीड़ देख गदगद डिप्टी सीएम बोले कि सिराथू उनकी जन्म भूमि है। जन्मभूमि का मुझ पर बहुत कर्ज है। सिराथू के विकास के लिए जितना संभव हो सकता है करूंगा। उन्होंने पुल के साथ ही अन्य 31 अन्य परियोजनाओं का भी बटन दबाकर लोकार्पण किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि पुल का 2021 के अंत तक उद्घाटन भी करेंगे। वहीं सांसद विनोद सोनकर ने शहजादपुर में गंगा पर बनने वाले पुल का नाम वीरांगना दुर्गा भाभी के नाम किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर डिप्टी सीएम ने हामी भरते हुए कहा कि वीरांगना के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सांसद ने दुर्गा भाभी के सभागार में दुर्गा भाभी की एक प्रतिमा भी स्थापित कराने की मांग रखी। समारोह को विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, विधायक चायल संजय गुप्ता तथा सदर विधायक लाल बहादुर अािद ने संबोधित किया। इस मौेके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, पूर्व सांसद सुरेश पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आद्या प्रसाद पांडेय, अरुण केशरवानी, अश्वनी द्विवेदी आदि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शहजादपुर में सैनिक सम्मान समारोह में क्षेत्र के 5 सैनिकों का सम्मान किया। इनमें पूर्व सूबेदार मेजर शारदा प्रसाद वर्मा, सूबेदार मदन सिंह, कारगिल युद्ध विजेता हवलदार दशरथ लाल, हवलदार त्रिलोक सिंह, सिपाही अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी आदि शामिल रहे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हैलीपैड पर उतरने के बाद सबसे पहले दुर्गा भाभी सभागार के समीप एक पीपल और एक नीम का पौध रोपित किया। कहा कि इन पौधों को अपने बच्चों की तरह देखरेख करनी चाहिए। इसके बाद स्मारक के अंदर वीरांगना दुर्गा भाभी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कहा कि जंग-ए-आजादी में दुर्गा भाभी की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed