{"_id":"8-55336","slug":"Allahabad-55336-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी-पीजीटी परीक्षाएं 25 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी-पीजीटी परीक्षाएं 25 जनवरी से
Allahabad
Updated Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 25 जनवरी, एक फरवरी, आठ फरवरी, 15 फरवरी, 22 फरवरी चार चरणों में पूरी होगी। चयन बोर्ड के सचिव जितेन्द्र कुमार की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में 25 जनवरी, एक फरवरी एवं आठ फरवरी को टीजीटी परीक्षा होगी। इसमें 25 जनवरी को पहली पाली में हिन्दी, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, सिलाई तथा दूसरी पाली में अंग्रेजी, गृह विज्ञान, संगीत गायन, कताई-बुनाई की परीक्षा होगी। एक फरवरी को पहली पाली में जीव विज्ञान, गणित एवं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान तथा आठ फरवरी को कला, कृषि, संगीत वादन एवं दूसरी पाली में विज्ञान, वाणिज्य एवं संस्कृत की परीक्षा होगी।प्रवक्ता परीक्षा 15 फरवरी को पहली पाली में इतिहास, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान तथा दूसरी पाली में हिन्दी, नागरिक शास्त्र, रसायन, मनोविज्ञान, उर्दू, संगीत वादन, कृषि की परीक्षा होगी। 22 फरवरी को समाज शास्त्र, वाणिज्य, अंग्रेजी, संगीत गायन, पाली एवं दूसरी पाली में वनस्पति विज्ञान, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, भौतिकी, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र, गणित, भूगोल एवं कला की परीक्षा होगी।
विज्ञापन