{"_id":"8-54912","slug":"Allahabad-54912-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाइलो में मिले 11 देशी बम, दो युवक जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाइलो में मिले 11 देशी बम, दो युवक जेल भेजे गए
Allahabad
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरांव (इलाहाबाद)। सोरांव में कोखराज-हंडिया बाईपास पर बृहस्पतिवार रात पकड़ी गई जाइलो से 11 देशी बम बरामद हुए। जाइलो में प्रतापगढ़ के मानधाता के मो. रईस और प्रवीण सिंह सवार थे। पुलिस ने जाइलो को सीज कर दिया तथा रईस और प्रवीण को जेल भेज दिया।
जाइलो पर पुलिस लिखा हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे थरवई पुलिस को संदिग्ध जाइलो के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस ने फोरलेन हाइवे पर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उसकी रफ्तार बढ़ा दी गई। इसकी जानकारी सोरांव पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने हाजीगंज चौराहा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर लोग जाइलो को छोड़कर भागने लगे। जाइलो सवार हाइवे से उतरकर एक घर में घुसे और उसकी पिछली दीवार फांदकर भागने लगे। पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरे को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया। दो युवक फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस रात भर दोनों से पूछताछ करती रही। पुलिस के मुताबिक युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।