{"_id":"8-54841","slug":"Allahabad-54841-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी का बसपा पर पलटवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी का बसपा पर पलटवार
Allahabad
Updated Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। बहुजन समाज पार्टी से एक दिन पूर्व निष्कासित पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी ने पार्टी पर ही पलटवार कर दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि पार्टी सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय के सिद्धांतों से भटक चुकी है। राजनीतिक परिवर्तन के वर्तमान दौर पार्टी अपना वजूद खो चुकी है। हाल ही में हरियाणा व महाराष्ट्र के चुनाव परिणामों से यह बात साबित भी हो चुकी है। यूपी में भी दलित चेतना ने बसपा को पूरी तरह नकार दिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्ष 2007 में जिस सामाजिक समरसता के साथ उन्होंने बसपा को ज्वाइन किया था वह पूरी तरह विघटन की ओर से अग्रसर है। पार्टी पदाधिकारी सवर्ण विरोधी मानसिकता से ग्रसित है। सर्वसमाज के खिलाफ भड़काऊ और भावनाओं को आहत करने वाले बयान जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य ही नहीं बनता है। पूर्व मंत्री का यह भी कहना है कि पार्टी तो उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद ही छोड़ दी थी। जिसके चलते अब तक पार्टी के किसी कार्यक्रम या मीटिंग में नहीं शामिल हुआ।
विज्ञापन