फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फेसबुक की दोस्ती में बहुतों ने झेली मुसीबत

फेसबुक की दोस्ती में बहुतों ने झेली मुसीबत

Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 12 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। फेसबुक पर कानपुर के हसन वारसी से दोस्ती कर एमबीए की छात्रा पारूल को अब बेहद पछतावा हो रहा है। एक तो हसन ने समीर सिंह के झूठे नाम से दोस्ती कर धोखा दिया। पारूल ने बातचीत बंद की तो सोमवार को उसने फाफामऊ में उसके कॉलेज में घुसकर चांटा मारा। तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी दी। पुलिस भी मान रही है कि यह लव जेहाद सरीखा मामला है। हसन ने नाम छिपाकर पारूल से दोस्ती के बाद उससे शादी की बात शुरू कर दी थी। सोशल नेटवर्किग साइट पर दोस्ती में दगाबाजी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इलाहाबाद में ऐसे कई मामले सामने आए है जिनमें फेसबुक फ्रेंड ने युवतियों के लिए मुसीबत ख़ड़ी की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। पिछले साल एक मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा था। इंटर में पढ़ने वाली एक अफसर की बेटी को फेसबुक पर दोस्त बने युवक ने बार-बार मिलने के लिए कहा। वह नहीं राजी हुई तो युवक ने छात्रा की फोटो को अश्लील ढंग से बनाकर फेसबुक पर उसकी टाइमलाइन में डाल दी। वह लगातार ऐसा करने लगा तो छात्रा ने अपने परिवार को बताया। कोतवाली में रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इसी तरह करेली इलाके की एक महिला को भी उससे कम उम्र के फेसबुक फ्रेंड ने खासा परेशान किया। उसने महिला से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। उसके घर भी पहुंचने का इरादा बना लिया। उसकी मंशा भांपकर महिला ने फेसबुक पर उसे अनफ्रेंड कर दिया। बौखलाए युवक ने फेसबुक पर महिला की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसे सेक्स रैकेट से जुडा बता दिया। उसका मोबाइल नंबर भी डाल दिया। नतीजतन महिला को रात-दिन अश्लील फोन कॉल आने लगे। महिला के पति ने शिकायत की तो पुलिस ने जांच के बाद झूंसी से आरोपी युवक को पकड़ लिया। एक अन्य घटना में दो साल पहले शिवकुटी में रहने वाली बीकॉम छात्रा के फेसबुक फ्रेंड ने जबलपुर से आकर उससे मिलने के लिए खासा ड्रामा कर दिया था। साइबर सेल प्रभारी ज्ञानेंद्र राय बताते हैं कि फेसबुक समेत दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोस्ती और दगाबाजी की शिकायत बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed