{"_id":"8-51221","slug":"Allahabad-51221-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरियों को जल्द मिलेगी सस्ते फ्लैटों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरियों को जल्द मिलेगी सस्ते फ्लैटों की सौगात
Allahabad
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस, जार्जटाउन, अल्लापुर, कीडगंज, लूकरगंज, राजापुर आदि में निजी बहुमंजिला आवासीय योजनाओं में ऊंची कीमतों पर बेचे जा रहे फ्लैटों के बीच इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) शहरियों को सस्ते फ्लैट की सौगात देने जा रहा है। शासन के निर्देश पर अल्प, निम्न और निम्न मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए एडीए करीब पांच सौ फ्लैट बनाने की तैयारी कर रहा है। कालिंदीपुरम और देवघाट झलवा योजना में खाली जमीन पर 236 फ्लैट बनाने की योजना तैयार हो गई है। अगले कुछ दिनों में इसकी लांचिंग की जाएगी। अन्य फ्लैटों के लिए उपाध्यक्ष ने अफसरों को योजना में खाली जमीन खोजने के निर्देश दिए हैं।
शहर के बीच बन रही निजी बहुमंजिला आवास योजनाओं में दो-तीन कमरों के फ्लैट की कीमत 50 से 70 लाख रुपये के बीच हैं, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर हैं। ऐसे में आम लोगों को ही ध्यान में रखकर एडीए सिविल लाइंस से बमुश्किल सात किलोमीटर दूर कालिंदीपुरम आवासीय योजना और उससे लगी देवघाट झलवा योजना में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के फ्लैट बनवाने जा रहा है। कालिंदीपुरम में खाली पड़ी जमीन पर मंगल विहार के नाम से शुरू होने वाली योजना में ईब्ल्यूएस श्रेणी के 80 और एलआईजी श्रेणी के 20 फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत क्रमश: तकरीबन 4.50 लाख और 6.50 लाख रुपये होगी। यहीं एफोर्डेबुल हाउसिंग स्कीम के तहत शगुन विहार के नाम से योजना शुरू की जाएगी, जिसमें टू बीएचके के 136 फ्लैटों का निर्माण होगा। इन फ्लैटों की कीमत 21 से 22 लाख रुपये के बीच निर्धारित होगी।
कालिंदीपुरम के आगे देवघाट झलवा आवास योजना में विमल भारती स्कूल के पास खाली पड़ी लगभग 2500 वर्गमीटर जमीन पर एफोर्डेबुल हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत ईब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के फ्लैट बनाएगा। इसमें अभी फ्लैटों की संख्या तय नहीं है फिर भी डिजाइन तैयार होने के बाद अफसरों को तकरीबन दो सौ फ्लैट बनने की उम्मीद है। एडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को इसके लिए तैयारी करने का निर्देश दिया है। इन योजनाओं की लॉचिंग अगले कुछ दिनों होगी।