फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शहर से लापता तीन लड़कियां मिर्जापुर में मिलीं

शहर से लापता तीन लड़कियां मिर्जापुर में मिलीं

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के धूमनगंज इलाके से बृहस्पतिवार दिन में लापता हुईं तीन लड़कियों को रात में मिर्जापुर स्टेशन पर पकड़ लिया गया। पुलिस को शक है लड़कियां मानव तस्करी का रैकेट चलाने वाले गिरोह के चंगुल में फंस गईं थीं। इस मामले में पुलिस ने सपा के एक पूर्व सांसद के एक कर्मचारी और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। युवक ने ही चारों लड़कियों को ट्रेन पर बिठाया था। एक लड़की लापता है। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

धूमनगंज के मुंडेरा और पोंगहट इलाके की रहने वाली चार लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। चारों सहेलियां हैं। बृहस्पतिवार को तीन बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक चारों एक एक कर अपने घरों से निकलीं तो घर वाले कुछ समझ ही नहीं पाए। जब दो घंटे तक वे वापस नहीं लौटीं तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। सहेलियों के यहां मोबाइल से बात की गई तो पता चला कि चार लड़कियां गायब हैं। चारों के परिजन धूमनगंज थाने पहुंच गए। खोजबीन शुरू हुई। इसी दौरान पता चला कि लापता लड़कियों में से एक मीरापट्टी के कुंदन पाल के साथ देखी गई है। पुलिस ने कुछ ही देर में कुंदन पाल को खोज निकाला। उसकी पिटाई की गई तो उसने बताया कि चारों लड़कियों में एक उसकी दोस्त है। उसी के माध्यम से वह चारों लड़कियों के संपर्क में आया था। उन्हीं के कहने पर आज उसने सभी को जंक्शन पर हावड़ा एक्सप्रेस पर बिठा दिया था। कुंदन के कुबूलने के बाद पुलिस ने ट्रेन की लोकेशन पता की फिर मिर्जापुर स्टेशन पर जीआरपी को एलर्ट कर दिया। ट्रेन जैसे ही वहां पहुंची जीआरपी ने लड़कियों को पकड़ लिया। जीआरपी को बोगी से सिर्फ तीन लड़कियां मिलीं। चौथी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। एसओ धूमनगंज विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चारों लड़कियों के परिजन और पुलिस टीम रात में ही मिर्जापुर चले गए हैं। वे लड़कियों को लेकर देर रात लौटेंगे। पकड़ा गया कुंदन पाल सपा के एक पूर्व सांसद का काम देखने वाले बीएल पाल का बेटा है। पुलिस को पूरा शक है कि लड़कियां मानव तस्करी के गिरोह में फंस गई थीं। कुंदन पाल पर शक है कि वह भी इस गिरोह में शामिल है। लड़कियों से पूछताछ और उनके बयान दर्ज होने के बाद ही साफ साफ कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

पकड़ा गया कुंदन पाल सपा का छुटभैया नेता है। उसके पिता बीएल पाल सपा के एक पूर्व सांसद के साथ रहते हैं। इस कारण वह इलाके में खूब धौंसपट्टी जमाता है। पुलिस ने कुंदन के साथ साथ उसके पिता बीएल पाल को भी पकड़ा है। उससे भी पूछताछ हो रही है। कुंदन की कॉल डीटेल्स से साफ हुआ कि लड़कियों से पिछले कई दिनों से लगातार बात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने जब तीन लड़कियों को ट्रेन से स्टेशन पर उतारा तो वे बुरी तरह घबरा गईं थीं। उन्होंने जीआरपी इंस्पेक्टर से कहा कि वे लोग कक्षा नौ में फेल हो गईं थीं। घर वाले उन्हें उसी स्कूल में उसी कक्षा में दोबारा एडमीशन करा रहे थे। इस कारण उनकी सहेलियों के बीच बेइज्जती हो रही थी। वे चाहती थी कि घर वाले उनका किसी और स्कूल में एडमीशन करा दें लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। इस कारण वे कोलकाता जा रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed