{"_id":"8-49379","slug":"Allahabad-49379-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम में लंबी लाइन, बीएससी में नहीं पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम में लंबी लाइन, बीएससी में नहीं पहुंचे छात्र
Allahabad
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी और बीकॉम के साथ स्नातक पाठ्यक्रमों में सोमवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि पांच वर्षीय पाठ्यक्रम बीएएलएलबी में प्रवेश पहले से शुरू है और सोमवार को दूसरे चरण का दाखिला हुआ। बीकॉम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लगी लेकिन बीएससी के लिए बुलाए गए छात्र-छात्राओं में एक तिहाई भी नहीं पहुंचे। खास यह कि बीकॉम में टॉपर समेत प्रथम चार में से तीन ने प्रवेश लिया। जबकि बीएससी में प्रथम दो स्थान पर रहे छात्र नहीं पहुंचे। प्रथम 10 में भी दो ने ही प्रवेश लिया। बीकॉम में कुल 578 सीट है। इसमें सामान्य की 292 सीट है। इनके लिए पहले दिन प्रवेश परीक्षा में 225 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया था। प्रवेश परीक्षा में टॉपर रही अस्मिता गुप्ता, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे क्रमश: प्रवीण सिन्हा एवं महावीर प्रसाद त्रिपाठी समेत कुल 183 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। यानी, सामान्य की अब भी 109 सीट खाली है। कोऑर्डिनेटर डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहले चरण का प्रवेश 16 जुलाई को पूरा होगा। इसके बाद दूसरे चरण का कटऑफ तथा प्रवेश कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। मंगलवार को ओबीसी के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
उधर, बीएससी गणित ग्रुप में प्रवेश के लिए सामान्य के 202 या इससे अधिक अंक पाने वाले 175 विद्यार्थियों को बुलाया गया था। इनमें से मात्र 53 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीएससी गणित में कुल 647 में से 326 सीट सामान्य की है। प्रथम 10 में भी तीसरे स्थान पर रहीं निहारिका सिंह तथा नौंवी रैंक की प्रियदर्शनी अधिकारी ही प्रवेश के लिए पहुंची। मंगलवार को भी 181 या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
बीएएलएलबी में दूसरे चरण में 55 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इनमें सामान्य के 17, ओबीसी के 24 तथा एससी के 14 विद्यार्थी हैं। पहले चरण में 48 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया था। इस तरह से कुल 123 में से 101 सीट पर प्रवेश हो चुका है। चार सीट विकलांग तथा दो खेल कोटे के लिए निर्धारित हैं। इन सीटों के लिए भी सोमवार को मेडिकल बोर्ड तथा एथेलेटिक्स एसोसिएशन ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। इस तरह से बीएएलएलबी में अभी भी 16 सीट खाली है। कोऑर्डिनेटर डॉ. एनके शुक्ला ने बताया कि जल्द नया कटऑफ घोषित किया जाएगा। बीकॉम और बीएससी में विकलांग तथा खेल कोटा के तहत प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का भी मेडिकल बोर्ड तथा एथेलेटिक्स एसोसिएशन ने इंटरव्यू लिया तथा जांच की।