{"_id":"8-47211","slug":"Allahabad-47211-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के लिए गांवों को चमकाने में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के लिए गांवों को चमकाने में जुटे अफसर
Allahabad
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कागज पर चयनित लोहिया ग्रामों की मौके पर क्या स्थिति है, चुनाव बाद अफसरों को यह देखने की फुर्सत मिल गई है। वैसे प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार जून से औचक निरीक्षण शुरू करने जा रहे हैं। वह इलाहाबाद भी आएंगे। ऐसे में उनके संभावित दौरे से अफसरों में हड़कंप है। सीएम के आने से पहले सबकुछ ठीक कर लिया जाए, इसके लिए अफसरों ने दौड़भाग तेज कर दी है। शनिवार को डीएम पी. गुरुप्रसाद ने विकास खंड बहादुरपुर के दो लोहिया ग्रामों मलावा बुजुर्ग और लोढ़वा का दौरा का विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही चौपाल लगाकर गांव वालों से उनकी समस्याएं सुनी। डीएम ने दोनों गांवों में कैंप लगाकर बिजली कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम पहले लोहिया ग्राम मलावा बुजुर्ग पहुंचे। उन्होंने लोहिया आवासों की रंगाई-पुताई और अन्य कार्य 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ जून के पहले हफ्ते में सोलर लाइट का काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा के तहत खोदे गए तालाबों की साफ-सफाई कराने को कहा। ग्राम प्रधान ने बताया कि कुछ लोगों ने मजरा सुलतानपुर में विद्युतीकरण का काम रुकवा दिया है। इस पर डीएम ने एसडीएम फूलपुर और थानाध्यक्ष को पुलिस बल के साथ विद्युतीकरण का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोहिया आवास के लिए कोई पात्र छूट गया है तो इसकी जांच करा ली जाए। 40 मीटर लंबी सीसी रोड की फिनिशिंग देख डीएम ने असंतोष जताया और जांच के निर्देश दिए। डीएम ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और विकास कार्यों का सत्यापन किया। इसके बाद लोहिया ग्राम लोढ़वा में भी विकास कार्यों का जायजा लिया। इस गांव में बिजली का काम पूरा हो गया है लेकिन कनेक्शनों की संख्या कम है। इसके लिए डीएम ने कैंप लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अटल कुमार राय, डीडीओ आरसी पांडेय आदि मौजूद रहे।
लोहिया ग्राम लोढ़वा में निरीक्षण करने पहुंचे डीएम पी. गुरुप्रसाद ने कक्षा-तीन के एक बच्चे से 12 का पहाड़ा सुनाने को कहा। बच्चे ने बिना रुके पूरा पहाड़ा सुना दिया। इस पर डीएम ने खुश होकर बच्चे को पुरस्कार स्वरूप 100 रुपये दिए।