फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 92.21 फीसदी पास, फिर बाजी बेटियों के नाम

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में 92.21 फीसदी पास, फिर बाजी बेटियों के नाम

Mon, 26 May 2014 05:31 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 26 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर से बाजी छात्राओं के नाम रही। बोर्ड की ओर से रविवार को घोषित इंटरमीडिएट के परिणाम में ‘टॉप थ्री’ में छात्राएं काबिज रहीं। यूृपी बोर्ड का परीक्षाफल लगातार दूसरे वर्ष 90 फीसदी से अधिक रहा। इसमें बाराबंकी की छात्राएं दीक्षा वर्मा और रिया वर्मा ने 487 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। संपूर्ण परीक्षाफल 92.21 फीसदी रहा जो पिछले वर्ष के 92.68 फीसदी से 0.47 फीसदी कम रहा। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों ने एक बार फिर सीबीएसई के रिजल्ट के करीब पहुंचने की पहल की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के टॉपर्स को भी इस बार काफी अधिक नंबर मिले। बोर्ड की सभापति शैल यादव एवं सचिव शकुंतला यादव के मुताबिक पहली बार यूपी बोर्ड के टॉपर को 97.40 फीसदी अंक मिले जो पिछली बार की अपेक्षा अधिक है। यूपी बोर्ड परीक्षा की टॉपर्स लिस्ट पर बाराबंकी हावी रहा। बाराबंकी के राम सेवक इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा वर्मा एवं बाराबंकी के ही महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज की रिया वर्मा ने कुल 500 अंकों में से 487 अंक के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बाराबंकी के राम सेवक इंटर कॉलेज की छात्रा ने बीते वर्ष भी टॉप किया था।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर 485 अंकों के साथ महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज बाराबंकी की छात्रा रेशु वर्मा एवं इसी स्कूल की तनुश्री वर्मा रहीं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पांच परीक्षार्थी रहे, जिसमें चार छात्राओं के साथ एक छात्र शामिल है। तीसरे स्थान पर 484 अंकों के साथ महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज बाराबंकी की छात्रा पूजा यादव, वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज बाराबंकी की छात्रा विजयाश्री बाजपेयी, विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौक, जहानाबाद फतेहपुर की छात्रा अर्पिता प्रजापति एवं इसी स्कूल की पल्लवी गुप्ता एवं साईं इंटर कॉलेज लखपेड़ा बाग, बाराबंकी के छात्र शिवराज सिंह को जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की सचिव के मुताबिक परीक्षा में कुल 3048370 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 160771 बालक और 1377599 बालिकाएं शामिल हैं। इसमें से 1500533 बालक एवं 1310459 बालिकाएं पास हुईं। रिजल्ट में बालकों का पास प्रतिशत 89.81 तथा बालिकाओं का 95.13 है। इसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 5.32 अधिक है।

परीक्षा परिणाम में इस बार 0.47 फीसदी की कमी आई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिक बस्ती जिले का परिणाम 97.41 फीसदी रहा। वहीं गाजीपुर का रिजल्ट इस बार सबसे कम 84.31 फीसदी रहा। शिक्षा की नगरी के रूप में चर्चित इलाहाबाद अबकी चौथे स्थान से खिसककर 50 वें पर पहुंच गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ का परिणाम 93.90 फीसदी के साथ 29 वें स्थान पर रहा। कई वर्षों तक सर्वाधिक टॉपर देने वाले कानपुर 32 वें स्थान पर पहुंच गया। प्रदेश के 63 जिलों का परिणाम 90 फीसदी से अधिक रहा। ससम्मान पास होने वालों में 3.55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। प्रथम श्रेणी पाने वालों की संख्या में 5.56 फीसदी की कमी आई है। इलाहाबाद क्षेत्रीय का रिजल्ट सबसे अधिक 92.57 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed