{"_id":"8-44044","slug":"Allahabad-44044-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग भागी युवती पुल से कूदी यमुना में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग भागी युवती पुल से कूदी यमुना में
Allahabad
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। महीने भर पहले पति-बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने वाली युवती ने बृहस्पतिवार दोपहर नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। प्रेमी उसे पुल के पास छोड़कर भाग गया तो वह परेशान होकर पुल से कूद गई। मल्लाहों ने उसे बचाकर पुलिस को जानकारी दी। युवती को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज हो रहा है। रात तक उसके पति समेत परिवार का कोई भी व्यक्ति अस्पताल नहीं आया था।
यह युवती रेहाना (नाम काल्पनिक) घूरपुर इलाके की रहने वाली है। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटे और एक बेटी। रेहाना नैनी इलाके के एक आश्रम में काम करती थीं। वहीं उसकी मुलाकात शेखर नामक के युवक से हुई। मिलते-जुलते दोनों के बीच प्यार पनप गया। रेहाना के सिर पर इश्क का भूत कुछ यूं चढ़कर बोला कि वह बच्चों और पति को छोड़कर करीब एक महीने पहले शेखर के साथ भाग निकली। वह उसे शाहजहांपुर ले गया। महीने भर तक साथ रहने के बाद बृहस्पतिवार सुबह शेखर ने रेहाना से इलाहाबाद चलने के लिए कहा। उसने रेहाना से कहा कि वह नैनी में नौकरी करेगा।
दोपहर में वे दोनों बस से शहर आए। फिर जाने क्या हुआ कि रेहाना ने नए पुल की रेलिंग पर चढ़कर यमुना में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे कूदते देखा तो शोर मचाया। मल्लाहों ने उसे नदी से बचाकर निकाला। रेहाना ने उसे अपनी दास्तां सुना दी। फिर उसे एंबुलेंस से पहले बेली अस्पताल फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घूरपुर और कौंधियारा में उसके मायके तथा ससुराल में बताया पर देर शाम तक कोई नहीं आया था।
विज्ञापन
रेहाना से पहले 55 वर्ष से ज्यादा उम्र के एक बुजुर्ग ने भी पुल से यमुना में छलांग लगा दी। मल्लाहों के निकालने तक में पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी। बैरहना चौकी प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।