{"_id":"8-43873","slug":"Allahabad-43873-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी गैंग रेप की साजिश में युवती समेत पांच फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी गैंग रेप की साजिश में युवती समेत पांच फंसे
Allahabad
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। सहसों चौराहा से युवती को अगवाकर गैंगरेप की फर्जी कहानी गढ़ने का खुलासा करने के बाद पुलिस ने इस घटना में पांच लोगों को नामजद किया है। इसमें रामनगर गांव के प्रधान समेत चार लोगों पर सामूहिक रेप की साजिश रचने और युवती को उनका सहयोग देने का आरोपी बनाया गया है। साजिश का एक आरोपी उसी हत्या के मामले में जेल में बंद है जिसके गवाहों पर दबाव बनाने के लिए यह फर्जी घटना रची गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में प्रधान की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। युवती समेत तीन लोग पुलिस हिरासत में हैं।
झलवा में पति के साथ रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने पिछले बृहस्पतिवार की सुबह थरवई के कांदी गांव के बाहर से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि उसे रात में सहसों चौराहा से अगवा करने के बाद दो लोगों ने रात भर बलात्कार किया। जांच के बाद एसओ सरायइनायत रामआशीष उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि हत्या के आरोप में नैनी जेल में बंद गद्दोपुर गांव के दाऊद के इशारे पर रामनगर थरवई के प्रधान महताब आलम और गद्दोपुर निवासी दिनेश कुमार ने इस घटना की साजिश रची। शिवगढ़ के लवकुश पटेल को युवती का फर्जी भाई बनाकर गैंग रेप का केस लिखाने सरायइनायत थाने भेजा गया। मगर युवती के पिता के बुलाने पर पता चला कि लवकुश उसका बेटा नहीं है। पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की तो सच उजागर हो गया। इन लोगों ने मारे गए कृष्णराज के बेटे गुडडू और भतीजे लाला को फंसाने नीयत से यह कारगुजारी की थी। पूछताछ के बाद गुड्डू और लाला को पुलिस ने छोड़ दिया। अब फरार प्रधान महताब आलम की तलाश हो रही है।