फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   गढ़ी सराय में आग से आठ दुकानें खाक

गढ़ी सराय में आग से आठ दुकानें खाक

Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 20 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के शाहगंज इलाके की गढ़ी सराय सब्जी मंडी के एक कबाड़ मार्केट में बुधवार दिन में आग लग गई। आग तेजी से फैली और कबाड़ की सात तथा एक फर्नीचर गोदाम को चपेट में ले लिया। मार्केट में आग से खलबली मच गई। आसपास के लोग और दुकानदार खुद आग बुझाने में जुटे और दमकल को सूचना दी। दमकल दस्ते ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया मगर दुकानों में रखा सारा माल जल गया।
विज्ञापन

गढ़ी सराय सब्जी मंडी में गली से जुड़े अहाते में आठ दुकानें हैं। उनमें सितारा बेगम, सलामतउल्ला, मोहम्मद असद, मोहम्मद सगीर, लियाकतउल्ला समेत सात लोगों की शीशी, बोतल आदि कबाड़ की दुकान तथा महताब का फर्नीचर गोदाम है। होली पर नौकरों के छुट्टी पर जाने से दुकानें बुधवार को भी बंद थीं। बुधवार दिन में करीब 12 बजे आसपास के लोगों ने मार्केट से धुआं निकलता देखा तो हल्ला मचाया। वहां भीड़ लग गई। खबर पाकर दुकानों के मालिक भी आ गए। दुकानों को खोला गया तो अंदर आग लगी दिखी। आग बुझाने के लिए लोग पानी लेकर दौड़े लेकिन लपटें बढ़ती गईं।
विज्ञापन

दुकानों में आग की खबर पाकर शाहगंज थाने से पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर में दमकल की दो गाड़ियों के साथ अग्निशमन कर्मचारी पहुंच गए। प्लास्टिक की बोतलों, तार, कबाड़ में आग तेजी से फैलती गई। धुआं इस कदर घना हो गया था कि सांस लेना और देखना मुश्किल हो रहा था। आसपास के लोग भी आग फैलने के खतरे से बेहद घबराए हुए थे। जैसे-तैसे करीब दो घंटे में बड़ी मशक्कत के बाद आग तो बुझी लेकिन धुआं भरा रहा। इतनी देर में सभी दुकानों में रखा सारा माल जल गया था। दुकान मालिकों ने कहा कि अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, यह साफ नहीं हो सका। दुकान मालिकों ने तो यह भी शक जताया कि दुकान खाली कराने के विवाद के चलते साजिशन आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed