{"_id":"8-42520","slug":"Allahabad-42520-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमेस्ट्री के पेपर में भी गलती, छात्र हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमेस्ट्री के पेपर में भी गलती, छात्र हुए परेशान
Allahabad
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में गलत प्रश्न पूछने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में एक सवाल का उत्तर गलत था। अणुभार से संबंधित वस्तुनिष्ठ आधारित सवाल के सभी विकल्प गलत थे। सवाल था, ‘27 डिग्री सेल्सियस ताप व एक वायुमंडलीय दाब पर 50 एमएल गैस का भार 0.2 ग्राम है, गैस का अणुभार क्या होगा।’ सही जवाब के लिए 24.6, 89.6, 56.4, 74.6 चार विकल्प दिए गए थे। रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान शिक्षक शिव नारायण सिंह का कहना है कि इसमें से एक भी विकल्प सही नहीं है। सही जवाब 98.4 है। इस कारण परीक्षार्थी काफी परेशान रहे। इससे पहले भी इंटरमीडिएट के भौतिक प्रथम प्रश्न पत्र और व्यापारिक संगठन में गलत सवाल पूछे जा चुके हैं।
विज्ञापन