फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसटीएफ ने पकड़ा 35 हजार का इनामिया

एसटीएफ ने पकड़ा 35 हजार का इनामिया

Tue, 18 Feb 2014 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 18 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पुलिस के लिए मुसीबत बना शातिर अपराधी रमाशंकर सोनी झूंसी में पकड़ा गया। लूट, डकैती के 43 मामलों में वांछित रमाशंकर नाम बदलकर झूंसी के छतनाग में टिका हुआ था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लालाराम केवट के नाम से रहता था। उस पर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पुलिस ने 35 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

इलाहाबाद में उसके छिपे होने की भनक एसटीएफ को लग गई थी। एसटीएफ ने छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क साधा। एसटीएफ के सीओ प्रवीण सिंह चौहान ने एसआई अतुल कुमार सिंह तथा श्रीनिवास यादव को जांच में लगाया और छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मिलकर शातिर अपराधी को दबोचने का प्लान बनाया। वह 11 महीने पहले रेलवे अफसर के घर पर लूटपाट के बाद से फरार था। उसके ऊपर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में मामले दर्ज हैं। उसने छत्तीसगढ़ में एसईसीएल के गार्ड से बंदूक भी छीन ली थी। अनूपपुर में डकैती डाली थी और वाहनों को भी चुराता था। जब पुलिस पीछे लगी तो उसने इलाहाबाद में ठिकाना बना लिया। पुलिस को सूचना मिली है कि उसने लूट का काफी सामान इलाहाबाद में बेचा है। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है। वह झूंसी में छोटा मोटा काम करता था। पत्नी-बच्चों के साथ रहने की वजह से किसी को शक नहीं हुआ। एसटीएफ ने उसे रविवार की रात झूंसी में न्याय नगर के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक उसके ऊपर बाइक चोरी, फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने के मामले भी दर्ज हैं। बाइक चोरी से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले रमाशंकर ने बाद में घरों में लूटपाट शुरू कर दी थी। उसके छत्तीसगढ़ छोड़ने के बाद से उसका गैंग भी बिखर गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस उसको ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed