{"_id":"8-41357","slug":"Allahabad-41357-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका निरस्त, संगम पुटबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका निरस्त, संगम पुटबैक
Allahabad
Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कोहरे की वजह से रविवार को ट्रेनों का संचालन अस्तव्यस्त रहा। सुबह आने वाली कई प्रमुख ट्रेनें समय से जंक्शन नहीं पहुंचीं। देर से आने की वजह से संगम और ऊंचाहार निर्धारित समय से जंक्शन से रवाना नहीं हो सकीं। इन ट्रेनों को इलाहाबाद में पुटबैक कर दिया गया। हावड़ा से आने वाली कालका मेल भी निरस्त रही। उधर, नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली प्रयागराज भी दोपहर 12 बजे के बाद जंक्शन पहुंची।ट्रेनों की लेटलतीफी से मुसाफिरों को खासी परेशानी हुई। सुबह घना कोहरा होने की वजह से कई ट्रेनों की स्पीड कम कर दी गई। कई सेक्शन में मॉडीफाइड सिगनल प्रणाली लागू होने के कारण दो स्टेशनों के बीच में एक बार में एक ही ट्रेन का संचालन हुआ। कोहरे के कारण प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह के बजाए अपराह्न 12.05 बजे जंक्शन पहुंची। जयपुर-इलाहाबाद सुपरफास्ट भी सुबह नौ बजे के आसपास आई, जबकि मेरठ से आने वाली संगम तकरीबन दो बजे पहुंची। इसकी वजह से अप संगम शाम को 5.45 के बजाए रात 8.15 बजे रवाना किए जाने की तैयारी हुई। इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस भी शाम को 7.50 बजे इलाहाबाद से रवाना किए जाने की घोषणा की गई। पुरुषोत्तम, रीवां सुपरफास्ट, ब्रह्मपुत्र मेल, स्वतंत्रता सेनानी, शिवगंगा, मुरी, नार्थ ईस्ट समेत कई प्रमुख ट्रेनें तीन से आठ घंटे तक लेट रहीं। 12501 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से 16 घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन