फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सवारियों ने की गुंडई, ड्राइवर बस लेकर पहुंचा थाने

सवारियों ने की गुंडई, ड्राइवर बस लेकर पहुंचा थाने

Sun, 26 Jan 2014 05:43 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 26 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिटी बस में शनिवार शाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पास से चढ़ी सवारियां गुंडई करने लगीं। खुद को छात्र बता रहे युवकों ने टिकट बनवाने से इंकार दिया और कंडक्टर को धमकाने लगे। ड्राइवर ने रोका तो उसे भी धमकी दी गई। घबराया ड्राइवर बस को लेकर जार्जटाउन थाने पर पहुंच गया। पुलिस को देखकर गुंडई करने वाले बस से उतरकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

ड्राइवर ने बस को बीच राह में ही खड़ा कर दिया था। उसने एसओ विजय प्रताप सिंह के पास गुहार लगाई। एसओ बाहर निकले लेकिन उससे पहले गुंडई करने वाले भाग खड़े हुए। उन्होंने बस में सवार सभी लोगों के टिकट चेक करवाए। जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं था, उनको बस से उतरवा दिया गया। बाद में सभी ने टिकट बनवाए और बस को रवाना करवाया। गुंडई करने वालों की संख्या चार बताई जा रही है। कंडक्टर ने लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed