{"_id":"8-38625","slug":"Allahabad-38625-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा का रुपये से भरा बैग गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा का रुपये से भरा बैग गायब
Allahabad
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बलरामपुर हाउस स्थित टेम्पटेशन गेस्ट हाउस में पुलिस के वायरलेस रेडियो विभाग के दरोगा विष्णु शंकर त्रिपाठी का रविवार को रुपये से भरा बैग गायब हो गया। गेस्ट हाउस में उनकी बेटी की शादी थी। वह बारात आने की तैयारी में लगे थे। वह कुर्सी पर बैठे थे और काफी पीते वक्त बैग को बगल वाली कुर्सी पर रख दिया। बैग में सवा लाख रुपये थे। ओम गायत्री नगर के रहने वाले दरोगा फाइबर ग्लास को फेंकने के लिए डस्टबिन तक गए और लौटे तो बैग गायब था। बैग की काफी देर तक खोज होती रही। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति पन्नी के साथ दिख रहा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। परिवार वालों ने भी पूरा गेस्टहाउस खंगाल डाला, लेकिन बैग नहीं मिला। बाद में दरोगा ने कर्नलगंज थाने में गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने शादी के दौरान गेस्ट हाउस में मौजूद रहे कुछ लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन