फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चार साल की मासूम को बेरहमी से मार डाला

चार साल की मासूम को बेरहमी से मार डाला

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर (इलाहाबाद)। गंगापार के फूलपुर इलाके में चार साल की मासूम बच्ची को बेरहमी से मार डाला। यह बच्ची शनिवार दोपहर से लापता थी। रविवार सुबह घर के पास पानी से भरे गड्ढे में उसकी लाश देख गांव वाले सन्न रह गए। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। शरीर पर चोटों के निशान थे। मौके पर फील्ड यूनिट के साथ एसएसपी भी पहुंचे। बच्ची की मां और गांववालों से बात की लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि मासूम को इस कदर क्रूरता से किसने और क्यों मारा।
विज्ञापन

सराय हरिराम गांव (दूबे का पूरा) निवासी अकबर अली दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी पत्नी जाहिदा बानो दो बेटियों के साथ यहीं रहती है। बेटियों में महक चार साल की है। दूसरी बेटी अभी साल भर की है। पता चला है कि अकबर अली और जाहिदा के बीच नहीं बनती थी। अकबर दिल्ली से आता भी तो घर की बजाय कहीं और ठहरता था। कुछ समय पहले भी वह गांव आया लेकिन घर पर नहीं रुका। जाहिदा खुद मजदूरी कर बेटियों के साथ गुजारा करती रही। शनिवार सुबह भी वह काम पर गई थी। महक घर में ही खेल रही थी। करीब दो बजे जाहिदा घर लौटी तो महक नहीं मिली। उसने पड़ोसियों के घर जाकर पूछा, पूरे गांव में देख लिया लेकिन महक कहीं नहीं मिली। बेटी के लापता होने से बेहाल जाहिदा ने बाजार तक खोजबीन की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वह रात तक भटकती रही। गांव के भी कई लोग उसके साथ महक की तलाश में लगे रहे।
विज्ञापन

रविवार सुबह जाहिदा के घर से कुछ दूर पर पानी भरे गड्ढे में किसी ने बच्ची के कपड़े देखे तो शोर मचाया। वहां भीड़ लग गई। पानी में महक का शव था। उसे खींचकर बाहर निकाला गया। खबर पाकर फूलपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव भी सीओ अल्का धर्मराज के साथ पहुंच गए। महक के कपड़े उतारकर देखा गया तो पीठ, पेट, गर्दन, पैरों पर पिटाई के निशान थे। मुंह में कपड़ा भी ठूंसा था। पहली नजर में ही साफ दिख रहा था कि महक को जमकर पीटने और गला घोंटकर मारने के बाद लाश रात में गड्ढे में फेंकी गई थी। उसकी चीख बाहर न निकले इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। मौके पर फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती को भी खोजी कुत्ते के साथ बुलाया गया। एसएसपी उमेश श्रीवास्तव भी वहां पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी फूलपुर को इस दुखद घटना का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस यह नहीं पता लगा सकी है कि ये कारगुजारी किसने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौरी छानबीन के बाद पुलिस को शक है कि महक की हत्या पड़ोस के किसी मकान में की गई थी। पुलिस दो-तीन परिवारों को शक के दायरे में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का अनुमान है कि मां जाहिदा के काम पर जाने के बाद महक घर के बाहर खेल रही थी तभी पास ही उसे ले जाकर मारा गया। रात में लाश बाहर लाकर गड्ढे में फेंक दी गई। हालांकि हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed