{"_id":"8-38571","slug":"Allahabad-38571-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी की शराब के साथ दो और बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी की शराब के साथ दो और बंदी
Allahabad
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेड़ियारी (ब्यूरो)। खीरी थाने की पुलिस ने लगातार दूसरे दिन मध्य प्रदेश से अवैध रूप से शराब तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के कब्जे से 150 बोतल शराब जब्त की गई। पुलिस ने शनिवार को भी दो लोगों को शराब तस्करी में पकड़ा था।
थानाध्यक्ष खीरी राजेश कुमार सिंह ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को पकड़ लिया। उनके पास दो बैग मिले। उनकी तलाशी में 150 शीशी मध्य प्रदेश निर्मित शराब मिली। गिरफ्तार किए गए कपिल सोनकर और संजय कुमार कोरांव के कोसफरा गांव के रहने वाले हैं। खीरी पुलिस ने शनिवार को भी दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मध्य प्रदेश में बनी 150 बोतल शराब बरामद की थी।