{"_id":"8-37452","slug":"Allahabad-37452-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद से देहरादून के लिए भी फ्लाइट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद से देहरादून के लिए भी फ्लाइट!
Allahabad
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। दिल्ली और मुंबई के बाद संगम नगरी के वाशिदों को देहरादून के लिए फ्लाइट मिल सकती है। सांसद रेवतीरमण सिंह ने दावा किया है कि एयर इंडिया के अफसरों ने इसके संकेत दिए हैं। इसके साथ ही बमरौली स्थित हवाई अड्डे पर सिविल टर्मिनल के निर्माण को जल्द शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है। दूसरी ओर बमरौली एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरुआत हो गई है। संभावना है कि महीनेभर में इन्हें चालू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बमरौली एयरपोर्ट से प्री-पेड टैक्सी भी जल्द चालू हो सकती है। सांसद ने कहा कि बमरौली के अतिरिक्त शहर में दूसरे किसी भी स्थान पर तकनीकी कारणों से नागरिक एयरपोर्ट बनना मुश्किल है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों ने उन्हें बताया है कि तकनीकी सर्वे में बमरौली एयरपोर्ट टॉवर से 16 नॉटिकल मील की दूरी पर इरादतगंज पड़ेगा। नियमानुसार 24 नॉटिकल मील के अंदर दो कंट्रोल टॉवर नहीं हो सकते। ऐसे में बमरौली एयरपोर्ट के बगल चिह्नित की गई 52 एकड़ के अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी। इससे बमरौली एयरपोर्ट पर बड़े विमानों का उतरना भी संभव हो जाएगा। सांसद के मीडिया प्रभारी विनय कुशवाहा एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए रास्ते में पड़ने वाले जाम से निजात के लिए फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने के लिए ब्रिज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक से भी बात की है, जिससे एयरपोर्ट से शहर पहुंचना आसान हो सके।
विज्ञापन