फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फैसले से खुश अभ्यर्थियों ने मनाया जश्न

फैसले से खुश अभ्यर्थियों ने मनाया जश्न

Fri, 22 Nov 2013 05:40 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Fri, 22 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 72825 पदों पर नियुक्ति का इंतजार कर रहे टीईटी 2011 पास आवेदकों को बड़ी राहत मिली है। फैसले से गदगद अभ्यर्थियों ने जुलूस निकाला और एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाई, मिठाइयां बांटीं। हाईकोर्ट के फैसले से नियुक्ति का रास्ता खुल गया। फैसले के बाद टीईटी पास अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते आवेदकों ने एक-दूसरे को बधाई दी, मानो सभी को नौकरी मिल गई हो। सहायक अध्यापकों की नियुक्ति टीईटी मेरिट से हो या उसे केवल अर्हता मान शैक्षिक गुणांक के आधार पर तैनाती हो, इसे लेकर दो साल से विवाद चल रहा है। बुधवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि चयन मेरिट के आधार पर किया जाए। हजारों आवेदक लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे। फैसले के बाद ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए जुलूस की शुक्ल में आजाद पार्क पहुंचे। यहां पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। आवेदकों का जश्न यहीं पर खत्म नहीं हुआ। यहां से आवेदक सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। वहां से आवेदक प्रसाद लेकर फिर हाईकोर्ट पहुंचे और वहां वकीलों के बीच मिठाइयां बांटीं। इस दौरान संजीव मिश्रा, नवीन श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, गणेश दीक्षित समेत सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed