{"_id":"8-37412","slug":"Allahabad-37412-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनकी पति ने पत्नी को जिंदा फूंक दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनकी पति ने पत्नी को जिंदा फूंक दिया
Allahabad
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौहनियां। घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदावां गांव में बुधवार को सनकी पति की करतूत से सनसनी मच गई। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में उसने पत्नी के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। आग में लिपटी युवती बचने के लिए इधर उधर भागने लगी। बुरी तरह जलने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। इसकी जानकारी मिलने पर बड़े भाई ने उसे धर दबोचा और लाठियों से पीटते हुए ले आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना से खलबली मच गई। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उसके तीन छोटे बच्चे हैं जिन्हें देखने वाला कोई नहीं है।
घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदावां गांव का अखिलेश पुत्र राजेंद्र घर पर ही रहकर खेती करता था। उसकी शादी घोघापुर गांव की मंजू (32) के साथ हुई थी। मंजू की दो बेटियां और एक बेटा है। बताते हैं कि अखिलेश शराब का आदी था। इसे लेकर पत्नी से उसका आए दिन विवाद होता था। बुधवार सुबह मंजू ने जल्दी उठकर बच्चों को तैयार किया और स्कूल भेजने के बाद पति के साथ काम करने खेत चली गई। सुबह करीब ग्यारह बजे दोनों वहां से घर लौटेे। इसके बाद अखिलेश ने गांव में दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी और फिर घर आकर मंजू से खाना मांगने लगा। इस दौरान शराब पीने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में अखिलेश ने मंजू के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह धू-धू कर जलने लगी। आग का गोला बनी मंजू घर से बाहर भागी। काफी देर तक वह तड़पते हुए इधर से उधर भागती रही। इसके बाद घर के बगल ही गिर पड़ी और वहीं दम तोड़ दिया। घटना के बाद अखिलेश पास स्थित गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। घूरपुर पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी होने पर मंजू के मायके घोघापुर से उसके पिता राजकरन पटेल और भाई कृपाशंकर सहित कई अन्य लोग रोते-बिलखते पहुंचे। राजकरन ने बताया कि अखिलेश अक्सर मंजू से मारपीट करता था। पैसे की मांग भी करता था। हमेशा उसकी मांग पूरी की जाती थी। बड़ी बहन लक्ष्मी मंजू का शव देख बेहोश हो गई।