{"_id":"8-37013","slug":"Allahabad-37013-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनई के पैंट्रीकार कोर टायलेट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनई के पैंट्रीकार कोर टायलेट में लगी आग
Allahabad
Updated Mon, 11 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। आनंद विहार से गुवाहाटी जा रहे यात्रियों के लिए रविवार का दिन परेशानी भरा साबित हुआ। इलाहाबाद जंक्शन पर परीक्षार्थियों का हंगामा झेल ट्रेन आगे बढ़ी तो छिवकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने की खबर से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन तकरीबन 15 मिनट पर करछना रेलवे स्टेशन पर रुकी भी रही। सब कुछ ओके होने के बाद ही ट्रेन को करछना से रवाना किया गया।
शाम छह बजे इलाहाबाद जंक्शन से रवाना होने के बाद नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस छिवकी रेलवे स्टेशन पहुंची, तो किसी ने ट्रेन के पैंट्रीकार कोच से धुुंआ निकलता देखा। धुआं निकलने की खबर ट्रेन में तेजी से फैल गई। शाम सवा छह बजे के आसपास करछना पहुंचने पर ट्रेन वहां रोक दी गई। धुआं पैंट्रीकार कोच के टॉयलेट से निकल रहा था। शौचालय के दरवाजे को खोला गया तो वहां एक पेटी में आग लगी देखी गई। वहां एक जली हुई सिगरेट भी सुलग रही थी। मौके पर मौजूद रेल कर्मियों ने किसी तरह से पेटी में लगी आग को बुझाया। 15 मिनट बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। डीआरएम हरींद्र राव का कहना है कि किसी ने शरारत वश जलती हुई सिगरेट फेंकी। मामले की जांच कराई जा रही है।