Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भाई के माथे टीका लगाकर की मंगलकामना

भाई के माथे टीका लगाकर की मंगलकामना

Wed, 06 Nov 2013 05:39 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Wed, 06 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। भाई-बहन के प्रेम के पर्व भैया दूज पर मंगलवार को बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगा और आरती उतार कर मंगलकामना की। इसके साथ ही पंच पर्व दीपोत्सव का अंतिम सोपान भैयादूज (यमद्वितीया ) हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। भाइयों की मंगलकामना एवं सौभाग्य के निमित्त बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली का टीका लगाया और उनकी लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को भेंट उपहार दिए। उसके पहले यमुना स्नान कर विधिविधान से यम के निमित्त पूजन अर्चन किया गया। मान्यता के मुताबिक बहन के सौभाग्य में वृद्धि के लिए भाइयों ने उनके घर पर भोजन किया। वहीं बलुआघाट सहित यमुना के विभिन्न घाटों पर सुबह स्नान-पूजन के साथ यम के निमित्त जल दिया गया।
विज्ञापन

किलाघाट, सरस्वती घाट, मनकामेश्वर घाट आदि पर स्नानार्थियों की भीड़ शाम तक रही। मनकामेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी की देखरेख में मनकामेश्वर घाट पर यमुना और यम पूजन हुआ। घाट पर ही महिलाओं के अलावा पुरुषों के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था भी की गई। स्नान करने को श्रद्धालुओं का तांता लगा। यम द्वितीया पर यमुना स्नान का विशेष महत्व है। शाम को दीपदान के बाद महाआरती हुई। किलाघाट पर बड़े हनुमान मंदिर के महंत स्वामी आनंद गिरि की अगुवाई में यमुना एवं यम पूजन किया गया। चित्रगुप्त मंदिर सभा में भी यम द्वितीया का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से कलम- दावात का पूजन किया गया। मंदिर में शाम साढ़े सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्षता चौधरी अमरनाथ सिंह ने की। मुख्य अतिथि डा. वरूण खरे कोषाधिकारी इलाहाबाद थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed