{"_id":"8-36679","slug":"Allahabad-36679-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान समागम में आएंगे आठ नोबेल विज्ञानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान समागम में आएंगे आठ नोबेल विज्ञानी
Allahabad
Updated Wed, 06 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में आठ से 14 दिसंबर के बीच होने वाले छठे विज्ञान समागम में आठ नोबेल वैज्ञानिकों के साथ देश-विदेश से 50 से अधिक नामी वैज्ञानिकों के भाग लेने की संभावना है। इसमें समागम में आने वाले आठ नोबेल वैज्ञानिकों ने विज्ञान समागम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। कुछ अन्य बड़े वैज्ञानिकों से संस्थान की बातचीत अंतिम दौर में है।
ट्रिपलआईटी के निदेशक डॉ. एमडी तिवारी ने बताया कि संस्थान की ओर से लगातार छठे वर्ष हो रहे नोबेल विज्ञानी सम्मेलन इस बार पूरी तरह से बच्चों पर केन्द्रित होगा। उन्होंने बताया कि पांचवें समागम की ही तरह इस बार आशियान, सार्क से जुड़े देशों केसाथ ही अफ्रीका के कई देशों के छात्रों और शोधार्थियों ने इस समागम में आने के लिए अनुमति मांगी है। उन्होंने बताया कि इस बार के समागम में विज्ञान से जुड़े सवालों के अतिरिक्त मानविकी से जुड़े विषयों पर छात्रों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञान समागम में बच्चों के लिए खुले मैदान में टेलीस्कोप सहित विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान इंसपायर योजना से जुड़े बच्चे चोटी के वैज्ञानिकों के सान्निध्य में नई जानकारी ले सकेंगे। समागम में शामिल होने वाले बच्चों को वैज्ञानिकों से मिलाने के साथ ही उनको पोस्टर और मॉडल तैयार करके प्रदर्शन का भी मौका मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान देश भर से आने वाले बाल विज्ञानी अपनी जिज्ञासा को इन वैज्ञानिकों से मिलकर शांत कर सकेंगे। नोबेल समागम में जाने माने वैज्ञानिक इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रो फिजिक्स एवं वुफैलो यूनिवर्सिटी के प्रो. एसके त्रिपाठी, अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. डीएन तलवार, हरीश सी जोशी, डॉ. एचसी शर्मा सहित कई अन्य देशों के बड़े वैज्ञानिकों के आने की संभावना है।