{"_id":"8-35598","slug":"Allahabad-35598-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से रिहा हुए टीईटी अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से रिहा हुए टीईटी अभ्यर्थी
Allahabad
Updated Thu, 10 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। टीईटी मेरिट के आधार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर मंगलवार को लाठीचार्ज के बाद गिरफ्तार टीईटी पास अभ्यर्थियों को देर शाम जेल से रिहा कर दिया। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद टीईटी संघर्ष मोर्चा के संजीव मिश्र एवं प्रतियोगी संघर्ष मोर्चा के कौशल सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने देर शाम नैनी जेल पहुंच उनका उत्साह बढ़ाया। जेल से रिहा होने के बाद टीईटी पास अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती को लेकर वह शीघ्र बैठक कर अगली रणनीति तय करेंगे।
मेरिट के आधार पर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आजाद पार्क से आठ अक्तूबर को जुलूस निकाल रहे 16 छात्रों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों पर शिक्षा निदेशालय पर भी लाठीचार्ज किया गया। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के कौशल सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर जेल भेजे गए छात्रों की जानकारी मांगी, जिससे उनकी रिहाई के लिए प्रयास किया जा सके। छात्रों का आरोप है कि जेल भेजे के गए छात्रों की सूची मांगने पर कर्नलगंज थाने के एक दरोगा ने कौशल सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया।
टीईटी अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी और उन पर लाठीचार्ज किए जाने की विभिन्न छात्र संगठनों ने निंदा की है। टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किए जाने के खिलाफ आइसा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों ने सरकार पर आरोप लगाया कि भर्ती के नाम पर करोड़ों रुपये वसूल चुकी सरकार अब छात्रों के साथ बर्बरता से पेश आ रही है। पुतला दहन करने वालों में का नेतृत्व सुनील मौर्य ने किया। इस दौरान रघुनंदन यादव, सक्षम द्विवेदी, अनुपमा चौधरी, सौरभ, पवन, रामकृष्ण, आशीष, प्रमोद सहित कई छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
जेल से रिहा होने वाले अभ्यर्थी
जेल से रिहा होने वाले टीईटी पास अभ्यर्थियों में रमेश चन्द्र पटेल, राणा अभिषेक सिंह, गणेश शंकर दीक्षित, मयंक द्विवेदी, राजकुमार, उमाशंकर यादव, विश्वजीत सिंह, चौधरी बांके लाल, अरविंद कुमार, विवेक कुमार, अरविंद यादव, राकेश यादव, रोहित शुक्ल, सुरेन्द्र कुमार, उत्पल सिंह परासर, शशांक सिंह शामिल रहे।