{"_id":"8-34282","slug":"Allahabad-34282-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘...शोहदों को दे दनादन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘...शोहदों को दे दनादन’
Allahabad
Updated Wed, 11 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्राओं को छेड़ने वालों की अब खैर नहीं हैं। अब उन्होंने शोहदों की मौके पर ही पिटाई की ठान ली है। इसके लिए वह कराटे और ताइक्वांडो की ट्रेनिंग भी ले रहीं हैं। महिला छात्रावास में मंगलवार को यह ट्रेनिंग शुरू हुई। ताइक्वांडों विशेषज्ञ विवेक श्रीवास्तव छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ट्रेंड कर रहे हैं। ताइक्वांडों की यह क्लास 23 सितंबर तक चलेगी, जिसमें डेढ़ सौ छात्राएं हिस्सा ले रहीं हैं। यह सिलसिला यहीं नही थमेगा। ये छात्राएं अन्य छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन