{"_id":"8-33198","slug":"Allahabad-33198-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से लापता सराफा व्यवसायी की कार दारागंज में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से लापता सराफा व्यवसायी की कार दारागंज में मिली
Allahabad
Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। लखनऊ से लापता सराफा व्यवसायी अमित बंसल की इनोवा कार दारागंज गल्ला मंडी में मिली है। कार में सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें पत्नी और दो बच्चों के साथ आत्महत्या की बात लिखी गई है। व्यवसायी को खोजते हुए रात को परिजन भी दारागंज थाने पहुंच गए। व्यवसायी का पता नहीं चलने से घर वालों का हाल बेहाल है।
लखनऊ में चौक इलाके के रहने वाले अमित बंसल (32) सराफा कारोबारी हैं। अमित बंसल रविवार को पत्नी अंकिता और दो बच्चों के साथ घर से निकले। इसके बाद लौटे नहीं। रात में परेशान परिजनों ने चौक कोतवाली में सूचना दी। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस हरकत में आ गई। फौरन अमित का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया। सोमवार को दोपहर बाद अमित के मोबाइल की लोकेशन इलाहाबाद दारागंज इलाके में मिली। इसके बाद परिजन इलाहाबाद रवाना हो गए। इधर, शाम को दारागंज पुलिस को गल्ला मंडी में काफी देर से खड़ी यूपी 32 बीए 9595 नंबर की इनोवा कार के बारे में सूचना मिली। करीब आठ बजे पुलिस क्रेन से कार को थाने उठा ले गई। कार के डैश बोर्ड पर एक कागज मोड़कर रखा था। थाने में कार का दरवाजा खोला गया। पुलिस ने कागज खोलकर देखा। उसमें अमित ने तीन व्यापारियों के कर्ज से परेशान होकर पत्नी और बच्चों के साथ आत्महत्या की बात लिखी थी। यहां की पुलिस लखनऊ की पुलिस से संपर्क करती। इसके पहले ही अमित की पत्नी का भाई अभिषेक थाने पहुंच गए। अभिषेक ने कार पहचान ली। दारागंज पुलिस ने लखनऊ चौक पुलिस को कार मिलने की सूचना दी। वहां की पुलिस ने बताया कि अभी भी अमित के मोबाइल की अंतिम लोकेशन दारागंज है। अभिषेक के साथ आए अन्य लोग शहर में अमित की तलाश कर रहे हैं। परिचितों के यहां से जानकारी ली जा रही है। देर रात तक अमित, उसकी पत्नी और बच्चों के बारे में दारागंज पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।