{"_id":"8-33188","slug":"Allahabad-33188-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाइयों पर राखी आज, कल भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाइयों पर राखी आज, कल भी
Allahabad
Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। अबकी भद्रा और उदयातिथि की मान्यता के कारण अलग-अलग तिथियों पर राखी मनाई जाएगी। हालांकि सबकी एक राय है कि भद्रा में राखी नहीं बांधी जाएगी लेकिन कई बहनें मंगलवार को भद्रा के बाद तो अधिकतर बहनें उदयातिथि में पूर्णिमा पर बुधवार को भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधेंगी। दरअसल भाई-बहन के परस्पर प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की तिथि को लेकर ही दुविधा की स्थिति है। भद्रा पर राखी नहीं बांधी जाती है। कई ज्योतिर्विदों के मुताबिक बीस अगस्त को रात 8.28 बजे भद्रा की समाप्ति के बाद राखी बांधी जा सकेगी। वहीं बुधवार की भले ही सुबह 7.25 बजे तक पूर्णिमा है लेकिन उदयातिथि के कारण पूरे दिन पूर्णिमा रहेगी और राखी बांधी जा सकेगी। बुधवार को ही श्रावणी उपाकर्म भी मनाया जाएगा। वहीं कच्ची सड़क, दारागंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में मंगलवार को रक्षापर्व मनाया जाएगा। संचालिका कमल बहन के मुताबिक बहनें, भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामंना करेंगी।
विज्ञापन