{"_id":"8-31287","slug":"Allahabad-31287-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौंस और धमकी के बीच चेकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौंस और धमकी के बीच चेकिंग
Allahabad
Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शहर और देहात में रविवार को भी पुलिस ने चौतरफा गाड़ियों का चेकिंग अभियान चलाया। गाड़ी में नीली-लाल बत्ती लगाकर घूम रहे तमाम लोगों ने नेताओं और अफसरों का नाम लेकर धौंस जमाने की कोशिश की लेकिन आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। पुलिस ने ढाई घंटे के चेकिंग अभियान के दौरान करीब साढ़े पांच सौ गाड़ियों का चालान किया। बतौर जुर्माना मोटी रकम वसूली गई।
एसएसपी मोहित अग्रवाल के आदेश पर रविवार शाम चार बजे से 6.30 बजे तक सभी थानों की पुलिस ने चौराहों पर नाका लगाकर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। पुलिस ने बिना नंबर, हेलमेट, कांच पर काली फिल्म, नीली, लाल बत्ती, हूटर, पदनाम का प्लेट लगाकर चलने वाली गाड़ियों को रोककर कार्रवाई शुरू की। लाल-नीली बत्ती लगी गाड़ियों में बैठे लोगों ने पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश की। कई थानेदारों को हड़का भी लिया। एक थानेदार को वर्दी उतारने की धमकी दे डाली। गाड़ी रोकने पर किसी ने नेता का नाम लिया तो किसी ने लखनऊ के बड़े अफसर का। मगर एसएसपी का आदेश था इसलिए पुलिसवाले पीछे नहीं हटे। ढाई घंटे में पुलिस ने 272 गाड़ियों से काली फिल्म उतारी, सात वाहनों से लाल-नीली बत्ती खींची, तीन गाड़ियों से पदनाम के प्लेट और 12 से पार्टी के चिन्ह वाले झंडे उतारे। इन सभी गाड़ियों से करीब 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
उधर, ट्रैफिक पुलिस ने भी हॉट स्टफ चौराहा, पीवीआर, बिग बाजार के सामने, सुभाष चौराहा, पानी टंकी चौराहा, घंटाघर, जानसेनगंज समेत दर्जन भर स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान हेलमेट, डीएल समेत कागजात चेक किए गए, प्रेशर हार्न, कार में सीट बेल्ट, काली फिल्म, लाल-नीली बत्ती की जांच की गई। ट्रैफिक पुलिस ने भी 174 गाड़ियों का चालान किया। 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस तरह से सिविल और ट्रैफिक पुलिस ने शहर और ग्रामीण इलाके में 574 गाड़ियों पर चालान और सीज की कार्रवाई की। एसएसपी ने कहा कि वाहनों का चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
रविवार शाम सिविल लाइंस में चेकिंग के दौरान हनुमान मंदिर चौकी प्रभारी केशव सिंह चौहान को 220 सीसी पल्सर सवार युवक पर शक हो गया। वह पुलिस को देख हनुमान मंदिर के पूर्वी गेट से घुसकर पश्चिमी गेट से भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो एक रिवॉल्वर और दो कारतूस मिले। पुलिस का दावा है कि ये रिवॉल्वर अवैध है। पकड़ा गया युवक मोहम्मद तालीम कैंट में नेवादा मुहल्ले का रहने वाला है।
पुलिस ने रविवार को सिविल लाइंस में लाल-नीली बत्ती और काली फिल्म बेचने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने काली फिल्म बेचने पर हॉट स्टफ चौराहा पर रोमजी चावला, संगम पैलेस के पास शिवबाबू केसरवानी के अलावा नौशाद अली, भरत केसरवानी, कंचन कुशवाहा, खरबंदा मार्केट में लाल-नीली बत्ती विक्रेता स्वतंत्र कुमार गुप्ता, हूटर विक्रेता सूरज विश्वकर्मा की दुकान में छापा मारकर जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान काली फिल्म के एक हजार रोल जब्त किए गए। इन दुकानदारों को कानूूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।