{"_id":"8-30786","slug":"Allahabad-30786-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजी आफिस के वरिष्ठ लेखाधिकारी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजी आफिस के वरिष्ठ लेखाधिकारी पर कार्रवाई
Allahabad
Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। महालेखाकार कार्यालय में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई का दौर जारी है। दो दर्जन से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई करने के बाद अब एक और वरिष्ठ लेखाधिकारी राजीव कुमार मिश्र को पदावनत कर लिपिक बना दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ लेखाधिकारी राजीव कुमार मिश्र पर यह कार्रवाई 24 फरवरी 2012 की घटना को लेकर की गई है। उन्हें पांच साल के लिए पदावनत किया गया है। महालेखाकार कार्यालय अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ लेखाधिकारी मिश्रा लंबे समय से कार्यालय नहीं आ रहे हैं लिहाजा उन पर की गई विभागीय कार्रवाई की नोटिस कार्यालय में चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन