फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन में सब कुछ ठीक नहीं

बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन में सब कुछ ठीक नहीं

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पहले डीएम राजशेखर और उनके बाद महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया लेकिन उन्हें यहां खास समस्या नजर नहीं आई। बुधवार को पूर्व पार्षद और समाजसेवी कमलेश सिंह बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन पहुंचे तो पंप भी खराब मिले और नाले में काफी मात्रा में सिल्ट भी दिखी। पूर्व पार्षद क्षेत्रीय लोगों के साथ सुबह पंपिंग स्टेशन पहुंचे। उनके मुताबिक 30 क्यूसेक के एक पंप का पाइप फटा मिला, जबकि इतनी ही क्षमता वाले एक अन्य खराब पंप की मरम्मत की गई है, जबकि एक पूरी तरह खराब है। बताया कि 10-10 क्यूसेक के पंप हाउस के हौज में सील्ट युक्त मलबा भरा है। पानी भरने के दौरान पंप चलाने पर सील्ट की वजह से वह चोक हो जाएगा।
विज्ञापन

बक्शी बांध पंप हाउस के अंदर का नाला भी अभी तक साफ नहीं है। स्लूज गेट पर बड़े-बड़े पेड़ उगे हैं, जिसकी वजह से पानी का प्रवाह रुक रहा है। लोगों ने अलोपीबाग पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। यहां दो पंप खराब पड़े हैं। पूर्व पार्षद का कहना है कि अलोपीबाग पंपिंग स्टेशन से ममफोर्डगंज जाने वाली राइजिंग मेन जिक जैक, अप और डाउन स्ट्रीम में है। साथ ही एक हजार पर आठ सौ एमएम का स्विट वॉल्व लगाया गया है। बैकफ्लो होने की वजह से मोटर जल गई है। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने लाइन की जो डिजाइन दी है, वह क्षमता विहीन हो गई है। निरीक्षण में योगेश तिवारी, अश्वनी मिश्रा, बाबा चंद्र, चंद्रप्रकाश सोनकर, नीरज, श्याम, समीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed