Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लापरवाही की इंतेहा या सेटिंग का खेल

लापरवाही की इंतेहा या सेटिंग का खेल

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जेल जाने, सस्पेंड और बर्खास्त होने के बाद भी पुलिसवालों में तब्दीली नहीं आई। दस कैदियों के फरार हो जाने के मामले में एक बार फिर खाकी सवालों के घेरे में है। इस सनसनी में भी लापरवाही की इंतहां सामने आ रही है, लेकिन सेटिंग के खेल से भी इंकार नहीं किया जा सकता। खूंखार कैदियों को जेल से कचहरी लाने में जिस तरह की लापरवाही बरती गई वह गले नहीं उतरती। पुलिसवालों की करतूत पर खुद अफसर सकते में हैं। ऐसा क्यों और कैसे हुआ इसे लेकर गंभीर मंथन चल रहा है। इलाहाबाद में पहले भी कैदियों के फरार होने की कई सनसनीखेज वारदातें हुई हैं। पिछली घटनाओं से सबक लेने के बजाय इस बार तो हद ही कर दी गई। दस कैदियों की फरारी के मामले में गलतियों की गिनती की जाए तो पिटारा ही खुल जाएगा। गलती महज सिपाहियों की नहीं बल्कि हर स्तर पर बड़ी चूक हुई। दो प्रिजन वैन में 106 कैदियों को भरा गया। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों को लाने के लिए एक दरोगा और आठ सिपाहियों की ड्यूटी लगी। इसी में तीन सिपाही ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं। जेल से कैदियों को वैन पर बैठाने के दौरान जब पता चल गया कि तीन सिपाही नहीं पहुंचे हैं तो अफसरों को जानकारी क्यों नहीं दी गई। दरोगा संजय सिंह ने तो लापरवाही का रिकार्ड ही तोड़ दिया। दूसरी वैन पर बैठाने के लिए सिपाही नहीं थे तो वैन को आगे क्यों बढ़वाया। अफसरों से सुरक्षा के लिए दूसरे पुलिसकर्मियों की मांग क्यों नहीं की गई। जेल के अफसरों को मामले की जानकारी क्यों नहीं दी गई। पुलिस लाइन से ड्यूटी लगी थी। आरआई को सूचित नहीं किया गया। दो वैन पर तैनाती के लिए जब एक दरोगा और पांच सिपाही बचे तो उन्हें दोनों वैनों में बांटा क्यों नहीं गया। दरोगा और चार सिपाही आगे वाली वैन में बैठ गए जबकि दूसरी वैन में महज एक सिपाही को बैठाया गया वह भी ड्राइवर के साथ आगे। सबसे बड़ा सवाल वैन का दरवाजा बंद कर ताला क्यों नहीं लगाया गया। यदि ताला लगा होता तो उसे तोड़ने में मशक्कत करनी पड़ती। फिर इतनी संख्या में कैदी आराम से नहीं भाग पाते। ताला खुला था, या खुल गया। इसे लेकर एसएसपी मोहित अग्रवाल भी माथापच्ची करते रहे। ताला पुलिस को नहीं मिला लेकिन कुछ कैदियों ने बयान दिया कि ताला कुंडी में लटका था लेकिन उसे बंद नहीं किया गया था। सवाल यह उठता है कि दरोगा और शेष सिपाहियों ने सेटिंग के तहत इतनी छूट दी या फिर कुछ देर के लिए उनकी सोचने समझने की शक्ति खत्म हो गई थी। अब कहानी लकीर पीटने जैसी चल रही है। मुकदमा, निलंबन, गिरफ्तारी की तैयारी है लेकिन खाकी की साख पर जो दाग लगा है उसे धो पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed