फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ‘हैपी ईस्टर’ कह मसीहियों ने बांटी खुशियां

‘हैपी ईस्टर’ कह मसीहियों ने बांटी खुशियां

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रविवार को कैथिड्रल सहित शहर के तमाम गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जीवित हो उठने की खुशियां मनाई गईं। प्रभु के पुनरुत्थान के पर्व ईस्टर पर गिरजाघरों में उत्सव का माहौल रहा। विशेष आराधना सभाओं के दौरान जहां मसीहियों ने उनके जीवित होने पर खुशियां बांटीं, वहीं उनके वचनों को आत्मसात करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। मान्यता है कि ‘गुड फ्राइडे’ को सलीब पर लटकाए जाने के बाद यीशु ‘ईस्टर’ को फिर जीवित हो उठे थे। आराधना के बाद ‘हैपी ईस्टर’ कहकर सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाइयां दीं। इस मौके पर सेंट जोसेफ कैथिड्रल की ‘डॉन वर्शिप सर्विस’ में पल्ली पुरोहित फादर बैपटिस्ट ने यीशु का संदेश दिया। उन्होंने कहा, ईश्वर होने के नाते ही यीशु जी उठे थे। वह पापियों के मन परिवर्तन के लिए ही दुनिया में आए थे। इसीलिए जो कोई पाप छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलेगा, यीशु उसके जीवन को शांति से भर देंगे। इस दौरान कैथिड्रल में जुटे मसीहियों ने परमेश्वर पर विश्वास करते हुए उसके बताए रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा ली। कैथिड्रल में ईश्वर की स्तुति से पहले मोमबत्तियां जलाकर यह संदेश दिया गया कि ज्योति, जीवन का प्रतीक है। जिस तरह कैंडिल उजाला करती है, उसी तरह प्रभु का जीवन भी हमारे जीवन का अंधेरा दूर करता है। बाद में बिशप इग्निशियस मैनेजस ने सभी को आशीष दिया। सभा में फादर केके एंटोनी, फादर लुईस मस्करेहनस, फादर विन्सन, फादर विलियम, फादर जेवियर सहित अनेक पादरी, सेमिनरी के रेक्टर, धर्मबहनें, सेंट मेरीज की सिस्टर्स, टीचर्स ट्रेनिंंग कालेज की छात्राएं, नाजरेथ की नर्सेज आदि मौजूद थीं। इसी क्रम में सेंट जॉन्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी ने कहा कि प्रभु यीशु का जीवित हो उठना मानवता, सत्य और विश्वास का प्रतीक है। यह यीशु के उस संदेश को पुख्ता करता है जिसमें उसने कहा था कि जो मुझ पर भरोसा करेगा, उसका कभी अहित नहीं होगा, उसे अनंत जीवन मिलेगा। इसी तरह होली ट्रिनिटी में पादरी राजेश जोसेफ, सेंट पॉल्स चर्च और चौक चर्च में पादरी एसपी लाल, जमुना चर्च में पादरी आशीष खंडेलवाल, लाल गिरजाघर में पादरी अभय मसीह ने डॉन वर्शिप में मानवता और सेवा के लिए यीशु का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed