फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष से मिले चिकित्सक

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष से मिले चिकित्सक

Sat, 30 Mar 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 30 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। चिकित्साधिकारी की गाड़ी फूंकने को लेकर सरकारी चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष से मिला और प्रकरण से अवगत कराते हुए आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ बार एसोसिएशन के स्तर से कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन अध्यक्ष ने घटना पर अफसोस जताते हुए चिकित्सकों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर पीएमएस के आह्वान पर चिकित्सकों ने शुक्रवार को भी तीन घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। चिकित्सकों के ड्यूटी से विरत रहने से मरीजों-तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में बतौर अधीक्षक तैनात डा. जयचंद सरोज की सफारी गाड़ी कुछ अधिवक्ताओं ने उस समय फूंक दी थी जब डा. सरोज घर जा रहे थे। इस घटना को लेकर चिकित्सकों में खासा आक्रोश है। घटना के आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य लामबंद हैं। आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ बार स्तर पर कार्रवाई की मांग को लेकर चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष कंदर्प नारायण मिश्र से मिला और आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीएमएस संघ अध्यक्ष डा. एके चड्ढा ने बताया कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर घटना के विरोध में पीएमएस संघ के आह्वान पर एसआरएन, काल्विन, टीबी स्रपू, चिल्ड्रेन समेत सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों ने शुक्रवार को भी तीन घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। चिकित्सकों के बहिष्कार से इलाज कराने पहुंचे मरीजों-तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं पीएमएस संघ अध्यक्ष का कहना है कि चिकित्सकों का उद्देश्य मरीजों-तीमारदारों को परेशान करना कतई नहीं है लेकिन किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई न होने से कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed