फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बहन को बुलाने गए युवक को मार डाला

बहन को बुलाने गए युवक को मार डाला

Mon, 11 Mar 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 11 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। अपनी बहन के घर आए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार शाम से लापता युवक का रक्तरंजित शव रविवार सुबह गढ़वा जंगल में मिला। वहां शराब की कई खाली बोतल मिली। साफ है कि कातिलों ने पहले साथ बैठकर शराब पी फिर सिर कूंचकर उसे मार डाला। रीवा के दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस लिखा गया है। वे फरार हैं। जांच-पड़ताल में आशनाई का किस्सा सामने आ रहा है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार (35) खीरी में देवरी गांव निवासी प्रेमचंद्र का पुत्र था। तीन भाइयों में मंझला प्रदीप दिल्ली में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। रविवार को उसके घर में धार्मिक कार्यक्रम होना था। प्रदीप शनिवार को शंकरगढ़ के कटरा गांव में ब्याही बहन पूजा को बुलाने गया था। वहीं से शाम लगभग चार बजे वह लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। रात में खोजबीन की गई मगर वह नहीं मिला। रविवार सुबह गढ़वा के जंगल में लोगों ने प्रदीप की लाश देखी तो हल्ला मचाया। कटरा से प्रदीप के गांव देवरी तक कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। प्रदीप की पत्नी पुष्पा भी तीन बच्चों को सीने से चिपकाए कलपती रही।
विज्ञापन

कत्ल की जानकारी पाकर एसपी यमुनापार और सीओ बारा भी पहुंच गए। प्रदीप की हत्या सिर कूंचकर की गई थी। वहां शराब की तीन खाली बोतल भी पड़ी थी। प्रदीप की बहन के ससुर रामकरन ने हत्या में रीवा में त्योंथर इलाके के सुशील और रामजी के खिलाफ पुलिस को अर्जी दी। बताया कि शाम को वे प्रदीप को बुलाकर ले गए थे। वे उस पर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में चलने का दबाव डाल रहे थे। इनकार पर उससे चलकर शराब पिलाने को कहा। पुलिस ने छापा मारा मगर दोनों आरोपी मिले नहीं। अलबत्ता छानबीन में यह साफ हो गया कि हत्या के पीछे आशनाई है। प्रदीप का अवैध रिश्ता सुशील के परिवार की युवती से था। इसी वजह से सुशील ने रामजी की मदद से यह वारदात की। वे प्रदीप को जंगल में ले गए, साथ बैठकर शराब पी, फिर ईंट से सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस नामजद मुकदमा लिखकर दोनों को खोज रही है। छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed