फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फांसी लगाने वाली छात्रा की गई जान

फांसी लगाने वाली छात्रा की गई जान

Sun, 10 Mar 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 10 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
ंइलाहाबाद। कुछ दिन पहले मुंडेरा स्थित घर में फांसी लगाने के बाद से एसआरएन अस्पताल में भर्ती बीएससी की छात्रा ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। बेटी की आत्महत्या से सिपाही का परिवार गम में डूबा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अमृतलाल की बेटी दीपमाला उर्फ गोलू (18) बीएससी पहले साल की छात्रा थी। उसने तीन मार्च को दोपहर में घर के अंदर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। फौरन देख लिए जाने पर दीपमाला को फंदे से उतारकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसकी हालत बिगड़ती गई और शनिवार सवेरे उसने दम तोड़ दिया। दीपमाला की खुदकुशी की वजह नहीं मालूम हो सकी है। गम में डूबे परिवार के लोगों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके में चार रोज पहले संदिग्ध हालात में जली सरिता (19) ने भी शुक्रवार रात एसआरएन अस्पताल में अंतिम सांस ली। नवाबगंज में दुबरा जगदीशपुर गांव का विवेक तिवारी शहर के मंदिर में पुजारी है। 11 माह पहले उसका ब्याह सरिता से किया गया था। वह सरिता संग सिविल लाइंस में श्री साईं मंदिर के पास किराए के कमरे में रहने लगा था। पांच मार्च को दोपहर में सरिता संदिग्ध हालात में जल गई। उसे पहले निजी चिकित्सालय फिर एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां शुक्रवार देर रात उसकी सांस थम गई। इस घटना में पति विवेक तिवारी, ससुर लल्लू तिवारी, सास इंदू देवी, ननद रश्मि के खिलाफ दहेज के लिए जिंदा जलाने का केस लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed