{"_id":"8-26114","slug":"Allahabad-26114-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंगहाली में बीतेगी कर्मचारियों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंगहाली में बीतेगी कर्मचारियों की होली
Allahabad
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इस बार कर्मियों की होली तंगहाली में बीतेगी। माह के आखिर में होली है और वेतन अगले माह मिलेगा। डीए वृद्धि की घोषणा भी अब तक नहीं की गई है। इस बार आयकर में कटौती भी हुई है, सो अन्य महीनों के मुकाबले मार्च में वेतन भी कम मिला है। कर्मचारी मांग कर रहे हैं कि उन्हें होली से पहले त्यौहार भत्ते का अग्रिम भुगतान किया जाए।
डीए में जनवरी-2013 से आठ फीसदी की वृद्धि तय हो गई है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा अब तक नहीं की गई, सो होली पर कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नहीं मिल सकेगा। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में आयकर की कटौती भी की जा रही है, सो ज्यादातर कर्मचारियों को मार्च में मिले फरवरी माह के वेतन से इनकम टैक्स काट लिया गया है और इस वजह से उन्हें मार्च में वेतन भी कम मिला। बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को तो आठ माह से वेतन नहीं मिला है। उनके लिए तो होली का त्यौहार सबसे ज्यादा महंगा पड़ेगा। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव का कहना है कि इन परिस्थितियों को देखते हुए शासन को खुद पहल करनी चाहिए और होली पर कर्मचारियों को त्यौहार भत्ते का लाभ मिलना चाहिए। पूर्व में ऐसा हो भी चुका है।
मांग की जा रही है कि हफ्ते में छह दिन काम करने वाले ट्रेजरी कर्मचारियों को होली पर विशेष भत्ता दिया जाए। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रेजरी कर्मियों ने मुख्य कोषाधिकारी सुनीता आदित्य के नेतृत्व में ई-पेमेंट योजना को सफलतापूर्वक लागू कराया और सभी विभागों में समय से वेतन पहुंचने लगा। कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि हर माह के दूसरे शनिवार को अवकाश के बावजूद आधे दिन उनसे काम लिया जाता है, सो इसके एवज में उन्हें एक माह का अतिरिक्त वेतन दिया जाए लेकिन यह मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई। कम से कम ई-पेमेंट योजना को सफलतापूर्वक लागू कराने के एवज में उन्हें विशेष भत्ता मिलना चाहिए।