{"_id":"8-25754","slug":"Allahabad-25754-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मोत्सर्ग दिवस पर अमर शहीद आजाद को दी श्रद्घाजंलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मोत्सर्ग दिवस पर अमर शहीद आजाद को दी श्रद्घाजंलि
Allahabad
Updated Thu, 28 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। देश की आजादी में प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर के 83वें आत्मोत्सर्ग दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने अमर शहीद को याद करते हुए युवाओं को उनसे सीख लेने की बात कहीं।
संस्था प्रज्ञानम की ओर से अंदाज-ए-आजाद कार्यक्रम का आयोजन इलाहाबाद संग्रहालय के ओपेन थिएटर में किया गया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अंदाज- ए-आजाद की शानदार प्रस्तुति दी। वेद प्रकाश सिंह ने चंद्रशेखर आजाद, राजीव सिंह ने सरदार भगत सिंह, राजशेखर ने सुखदेव, अफजल ने वायसराय लार्ड इरविन, श्रेया मुखर्जी ने दुर्गा भाभी, शुभा ओम ने अनुराधा चौधरी, सालेहा सिद्दीकी ने सायरा और कंचन सिंह ने नसीबन की भूमिका निभायी। मंचन का निर्देशन शीतल मुखर्जी ने किया। मंचन के संयोजक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन का मकसद युवाओं में देशभक्ति की सुप्त पड़ी चेतना को जाग़्रत करना था।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त देवेश चतुर्वेदी, आईजी आलोक कुमार शर्मा, जिलाधिकारी राजशेखर, निदेशक राजेश पुरोहित, स्वामी आनंद ध्रुव, सोनू सिंह रावत, अशोक जैन समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
सामाजिक संस्था जयहिंद फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला और अमर शहीद को सलामी दी। इस मौके पर राजू जयहिंद ने कहा कि हर भारतीय के दिल में जयहिंद का भाव जगाना होगा। शहीदाें के आदर्श, त्याग और शौर्य का भाव युवाओं में जगाना होगा। कार्यक्रम में सबको सामूहिक शपथ दिलायी गई। इस मौके पर लक्ष्मण जयहिंद, दिलीप, राहुल, रुमी दीपेश, समेत कई लोग उपस्थित थे।
शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आईजी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारीगण, पीके शर्मा, पंकज शुक्ला, नरेश राजवंशी, प्रो.श्यामबिहारी समेत संस्था से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन राजबहादुर गुुप्ता ने किया। इंकलाबी छात्र मोर्चा, मातृभूमि परिवार, पतंजलि योग समिति, कांग्रेस कमेटी, अखिल भारतीय नौजवान सभा, आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गनाइजेशन जैसी संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।