फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जिले में 35 फीसदी बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

जिले में 35 फीसदी बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 25 Feb 2013 11:56 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 25 Feb 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरूआत की गई। पांच दिन संचालित प्रतिरक्षण अभियान के तहत पहले दिन जिले में 35 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पदमाकर सिंह के मुताबिक पल्स पोलियो ड्राप पिलाने के लिए जिले में 3466 बूथ बनाए गए थे। जिले में बाकी बचे बच्चों को दवा पिलाने के लिए स्वास्थ्य टीमें सोमवार से घर-घर जाएंगी। अभियान की शुरूआत जिला महिला चिकित्सालय से की गई।
विज्ञापन


सीएमओ और महिला चिकित्सालय की एसआईसी डॉ. आशा पांडेय ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। सीएमओ ने बताया कि शनिवार तक जिले में पांच वर्ष तक के कुल 9 लाख, 67 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए 1794 टीमों का गठन किया गया है। 483 टीमें शहरी क्षेत्र में दवा पिलाने के लिए जाएंगी। इसके अलावा 144 ट्रांजिट/ मोबाइल टीमें भी सार्वजनिक स्थानों पर तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कैप्टन डॉ. आशुतोष ने बताया कि अभियान की देखभाल के लिए 594 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। 20 पर्यवेक्षकों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, निर्माणाधीन भवन, ईंट भट्टों पर तैनात किया गया है।
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत मॉनिटरों में से एक अखिलेंद्र की हालत अचानक बिगड़ गई। मॉनिटर अखिलेंद्र को बेली अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।


आंदोलनरत साथी मॉनिटरों का आरोप है कि रीजनल टीम लीडर द्वारा अखिलेंद्र को धमकाया गया था। मामले की शिकायत सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) डॉ. नीरज सिंह से की गई है। दूसरी ओर टीम लीडर डॉ. हामिद सईद ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि मॉनिटर अखिलेंद्र को बातचीत के दौरान सिर्फ समझाया था। उल्लेखनीय है कि मॉनिटर्स विभिन्न मांगों को लेकर विगत दो दिनों से आंदोलनरत है और उन्होंने कार्य बहिष्कार कर रखा है। जिसका असर पल्स पोलियो अभियान की मॉनीटरिंग पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed