{"_id":"8-25643","slug":"Allahabad-25643-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी योगी से मिले नरेंद्र मोदी के भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी योगी से मिले नरेंद्र मोदी के भाई
Allahabad
Updated Mon, 25 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने रविवार को सेक्टर-दो में अनशन पर बैठे संयुक्त पंचायत संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. जय सिंह योगी से मुलाकात की। रविवार को डॉ. योगी के अनशन का नौंवां दिन था। उन्होंने पंकज मोदी को मौनी अमावस्या पर रेलवे स्टेशन एवं मेला क्षेत्र के सेक्टर-12 में हुई भगदड़ के बारे में बताया। साथ ही यह बताया कि इस गंभीर हादसे पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार किस कदर लीपापोती कर रही है। पंकज मोदी ने अनशन पर बैठे डॉ. योगी के गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। डॉ. योगी ने कहा कि जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं कराई जाती, उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन