फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दो पांटून पुल बंद, अक्षयवट चैनल पुल ध्वस्त

दो पांटून पुल बंद, अक्षयवट चैनल पुल ध्वस्त

Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 20 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ नगर। पीडब्ल्यूडी की ओर से मेला क्षेत्र में बनाए गए पांटून पुल अभी से धोखा देने लगे हैं। शनिवार को महावीर मार्ग पर दो नंबर पांटून पुल में पांच नंबर पीपा धंस जाने के कारण उस पर यातायात बंद करना पड़ा। अक्षयवट मार्ग पर नाले के ऊपर बना चैनल पुल भी शुक्रवार को धंस गया। इससे साधु-संतों के साथ आम लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

महावीर मार्ग पांटून पुल पर यातायात सुबह 10 बजे बंद कर दिया। पता चला कि इसका 5 नंबर पीपा धंस गया है। पुल बंद होने के बाद यहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को 4 नंबर पांटून पुल से जाने को कहा। वाहन सवार वहां पहुंचे तो यहां ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने पुल पर जाने से मनाकर दिया और 6 नंबर पांटून पुल से जाने को कहा। पता चला कि चार नंबर पुल में भी कोई खराबी आ गई है। पांटून पुलों में खराबी के कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अक्षयवट मार्ग पर सेक्टर 12 में नाले के ऊपर बना चैनल पुल भी शुक्रवार को तकरीबन 5 मीटर तक धंस गया। पुल पर साफ लिखा है भार क्षमता पांच टन लेकिन कई टेंट कंपनियों के भारी-भरकम ट्रक सामान लेकर उसी के ऊपर से गुजर रहे हैं। यहां ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी और पीडब्ल्यूडी के अभियंता भी इस पर रोक नहीं लगा रहे है। हालांकि अभियंताओं का कहना है कि इस तरह की समस्याएं आती रहती हैं, जिन्हें तत्काल दूर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed