फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घर में था कुख्यात सलीम, नदी में कूदकर भागा

घर में था कुख्यात सलीम, नदी में कूदकर भागा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पुलिस कस्टडी से फरार हुआ कुख्यात सलीम अपने गांव में ही छिपा था। गुरुवार की रात एसओजी और मिर्जापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से उसके गांव में घेरेबंदी कर छापा मारा तो वह नदी में कूदकर निकल भागा। रात में उसके बिहार भागने की सटीक सूचना पर एसओजी बिहार पहुंच गई। हालांकि वह पकड़ में नहीं आ सका। शुक्रवार की देर रात टीमें वापस लौट आईं। सलीम पर पुलिस ने 50 हजार रुपए इनाम की संस्तुति की है।
विज्ञापन

नैनी जेल में बंद अपराधी सलीम को सिपाही अरविंद द्विवेदी, संत कुमार और राजीव कुमार को बुधवार को पेशी पर मिर्जापुर ले गए थे। शाम को लौटते समय छिवकी स्टेशन के पास सलीम भाग निकला था। पीछा करने में सिपाही अरविंद ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सलीम पर इलाहाबाद पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर शासन से इनामी राशि 50 हजार करने की संस्तुति की थी। रात में पुलिस को सूचना मिली कि सलीम अपने गांव में है। इलाहाबाद पुलिस की दो टीमें मिर्जापुर के बाबागंज इलाके में स्थित उसके गांव पहुंची। फोर्स ने गांव को चारों ओर से कवर करने के बाद उसके घर में दबिश दी। घर में पत्नी और बच्चे मिले लेकिन सलीम नहीं मिला। पता चला कि सलीम कुछ मिनट पहले ही नदी में कूदकर भाग निकला। पुलिस हाथ मलती रह गई। ग्रामीणों ने पूछताछ में सलीम की वहां मौजूदगी की बात कबूल की है। सटीक सूचना पर टीमें बिहार तक गईं लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed