{"_id":"8-22797","slug":"Allahabad-22797-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की निगाहबानी, वीडियोग्राफी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की निगाहबानी, वीडियोग्राफी भी
Allahabad
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। मोहर्रम पर शरारती तत्व शहर का माहौल न बिगाड़ सकें इसके मद्देनजर इस बार पुलिस ने हाईटेक व्यवस्था की है। ताजिया गुजरने वाले मार्गों और जुलूसों के रास्तों पर निगाहबानी के लिए पुराने शहर की सड़कों पर 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही ताजिया के साथ पुलिस की वीडियोग्राफी टीम चलेगी। भीड़ के बीच भी वीडियोग्राफी के जरिए निगाह रखने की तैयारी है। ताजिया गुजरने के दौरान पूरे रास्तों के अलावा करबला तक तीसरी आंख नजर रखने की तैयारी की गई है।
मोहर्रम पर माहौल न बिगड़े इसे लेकर पुलिस युद्घ स्तर पर चौकसी की तैयारी कर रही है। एसएसपी मोहित अग्रवाल ने गोपनीय स्तर पर दो पुलिस टीमों को क्षेत्र में जानकारी जुटाने में लगाया है। साथ ही ताजिया गुजरने वाले मार्र्गों पर गली, नुक्कड़, पार्कों और खाली मकानों को चिह्नित कर वहां फोर्स की तैनाती की जा रही है। कुछ ऐसे इलाकों की पहचान की गई है जहां छतों पर दूरबीन लेकर जवान तैनात होंगे और हर आने-जाने वालों पर निगाह रखेंगे। पुराने रिकार्ड को खंगाल कर उन क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है जहां के लड़के उपद्रव कर चुके हैं। ऐसे में कुछ उपद्रवियों की सूची भी तैयार हुई है। एसएसपी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, जुलूस, मेंहदी और ताजिया निकलने वाले मार्गों पर कैमरों का जाल, वीडियोग्राफी और पुलिस टीमों की निगाहबानी भरपूर रहेगी। शहर के अलावा गांवों में भी ताजिया उठने के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
स्टेट इंटेलिजेंस और एलआईयू जुटी
इलाहाबाद। स्टेट इंटीलिजेंस और एलआईयू की टीमें पुराने शहर में निगाहबानी में जुटी हैं। यह टीमें हर स्तर से जानकारी जुटा रही हैं। मोहर्रम की नौवीं और दसवीं के लिए पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंट तैयार करने शुरू कर दिए हैं। गली-मुहल्लों में फोर्स के मूवमेंट को लेकर जद्दोजहद की जा रही है। खुफिया टीमें संवेदनशील इलाकों में घूम कर चर्चाओं से सुराग पाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
बड़ा ताजिया की मेंहदी आज उठेगी
इलाहाबाद। मोहर्रम की सात तारीख गुरुवार को बड़ा ताजिया की मेंहदी अकीदत के साथ उठाई जाएगी। एतिहासिक मेंहदी को बनाने और सजाने का काम शुरू हो गया है। कमेटी के अध्यक्ष रेहान खां के मुताबिक, आमिर खान की मेंहदी रात साढ़े नौ बजे के बाद बड़ा ताजिया इमामबाड़े से उठेगी। कदीमी रास्तों पर गश्त के बाद मेंहदी वापस लाई जाएगी। मेंहदी को खास कारीगर फूलों से सजा रहे हैं। मेंहदी में ढोल-ताशा और आग का करतब दिखाने वाले शामिल होंगे। मुतवल्ली इमरान खां और आमिर खां ने अकीदतमंदों से मेंहदी में कंधा देने की गुजारिश की है।