{"_id":"8-22787","slug":"Allahabad-22787-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा छात्रा बरामद, बीकॉम छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा छात्रा बरामद, बीकॉम छात्र गिरफ्तार
Allahabad
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से अगवा हुई छात्रा दिल्ली से बरामद हो गई है। छात्रा को अगवा करने वाले इविवि के छात्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच और छापामारी में जुटी सिविल लाइंस थाने की टीम ने दिल्ली में सफलता हासिल कर की। बुधवार को सिविल लाइंस थाने में आरोपी से लंबी पूछताछ चली। छात्रा की बरामदगी के बाद थाने में काफी भीड़ जमा रही है। छात्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पहले से ही दर्ज था, पुलिस ने रेप की धारा बढ़ाकर उसे बुधवार को जेल भेज दिया।
बम्हरौली स्थित एक फैक्ट्री के कर्मचारी राजेंद्र की बेटी सलोनी (17) (दोनों नाम परिवर्तित) घर के पास ही एक कालेज में इंटर की छात्रा है। वह शाम को सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में स्पोकेन इंग्लिश की क्लास करने आती थी। आठ अक्तूबर को सलोनी कोचिंग आई। यहीं से उसका अपहरण कर लिया गया। घरवालों ने अशोक नगर में रहने वाले संतोष कुमार मंडल को सलोनी के अपहरण में नामजद करा दिया। संतोष इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीकॉम कर रहा है। सलोनी और संतोष के नंबर सर्विलांस पर डाल दिए गए। उन लोगों की कई लोकेशन मिली लेकिन जगह बदल जाती थी। पिछले हफ्ते उनकी लोकेशन दिल्ली में मिली। विवेचक शैलेश राय और दरोगा राजेश सिंह छापामारी को टीम के साथ दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में संतोष के बहनोई अशोक मंडल के घर दबिश दी गई तो वहां दोनों मिल गए। दोनों को इलाहाबाद लाया गया। लड़की नाबालिग है इस कारण अपहरण के साथ दुराचार की धाराएं भी बढ़ा दी गईं। विवेचक शैलेश राय के मुताबिक, संतोष सलोनी को लेकर पहले प्रतापगढ़ गया। कुछ दिन रहने के बाद वह नैनीताल चला गया। वहां तकरीबन एक महीने रहने के बाद जब पैसा खत्म हो गया तो संतोष दिल्ली में अपने बहनोई के घर चला गया। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी कराया जाएगा। छात्रा के इस अपहरण कांड को लेकर काफी हंगामा मचा था।