{"_id":"8-22596","slug":"Allahabad-22596-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर लेन की बदतर हालत देख भड़के कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर लेन की बदतर हालत देख भड़के कमिश्नर
Allahabad
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। नैनी-मिर्जापुर के बीच फोर लेन की जा रही सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर कमिश्नर देवेश चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के अफसरों को जमकर फटकार लगाई। कमिश्नर वहां निरीक्षण करने पहुंचे थे। अफसरों ने सफाई दी कि सड़क के नीचे बिछी पानी की पाइप लाइन के कारण सड़क निर्माण में अड़चन आ रही है। हालांकि वहां पाइप लाइन हटाने का काम हो रहा है लेकिन वह भी धीमा है। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि पाइप लाइन तीन दिनों के भीतर शिफ्ट कर ली जाए और जहां कार्य अवरुद्ध नहीं हो रहा है, वहां काम तेजी से पूरा कर लिया जाए। कमिश्नर ने सड़क का काम पूरा करने के लिए अफसरों को 15 दिसंबर तक का समय दिया है।
कमिश्नर ने अरैल क्षेत्र में बनाए जाने वाले पार्किंग स्थल का भी दौरा किया। अरैल के साथ नेहरू पार्क और बदरा सोनौटी में बनाए जा रहे पार्किंग स्थलों को भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि इन पार्किंग स्थलों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैन बसेरा, हेल्थ कैंप आदि की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही निर्देश दिए कि कुछ दुकानें भी लगाई जाएं, जिनका स्वरूप प्रीमियम शॉप जैसा हो। इसके अलावा प्रतिष्ठित संस्थाओं को इन स्थलों पर फूड कोर्ट विकसित करने के लिए भी कहा जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र के सेक्टर कार्यालय में सभी सेवा प्रदाता विभागों के कार्यालय एक जगह रखने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि संस्थाओं को आवंटन पत्र देने ही सेवा प्रदाता विभागों के फोन नंबरों की सूची भी मुहैया करा दी जाए ताकि मेले के दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए किसी को भटकना न पड़े। कमिश्नर ने कहा कि चकर्ड प्लेट और पांटून पुल का काम 15 दिसंबर तक हर हाल में पूरा कर दिया जाए। इसके लिए सप्ताहवार लक्ष्य तय कर लिया जाए और हर हफ्ते इसकी कार्य की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जाए।
तीन अफसरों को मिला प्रोन्नत वेतनमान
इलाहाबाद। शासन ने इलाहाबाद में तैनात तीन अफसरों को प्रोन्नत वेतन बैंड एवं ग्रेड वेतन दे दिया है। इनमें इलाहाबाद के मुख्य कोषाधिकारी इंद्रजीत विश्वकर्मा, नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी राज नरायन सिंह और मुख्य कोषाधिकारी सिविल लाइंस सुनीता आदित्य के नाम शामिल हैं। तीनों को पे बैंड-4 में 8700 की ग्रेड पे के तहत 37400-67000 रुपए का वेतनमान अनुमन्य किया गया है जबकि इससे पहले उन्हें पे बैंड-3 में 7600 की गेड पे के तहत 15600-39100 रुपए के वेतनमान का लाभ मिल रहा था। इसके साथ ही तीनों को प्रोन्नत पद पर नियुक्त किए जाने का भी रास्ता साफ हो गया है लेकिन फिलहाल उन्हें वर्तमान तैनाती पर ही नए वेतनमान का लाभ देने को कहा गया है।