फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   धनतेरस पर परीक्षार्थियों की भी रही भीड़

धनतेरस पर परीक्षार्थियों की भी रही भीड़

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धनतेरस वाले दिन रविवार को बाजारों और सड़कों पर खरीदारों के अलावा परीक्षार्थियों की भी भीड़ उमड़ी। अलग-अलग आयोगों की दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं में तकरीबन 43 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से बड़ी संख्या दूसरे जिलों के अभ्यर्थियों की रही। त्यौहार के दिन इतने प्रतियोगियों के आ जाने से शहर में हर तरफ जाम की स्थिति रही, जिससे लोगों की और परेशानी बढ़ गई थी। इसकी वजह से ट्रेन और बस का सफर भी काफी कठिन हो गया था तथा लोगों को धक्कामुक्की करनी पड़ी।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स में कमांडेंट भर्ती परीक्षा के लिए शहर में 32 स्कूलों को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में कुल पंजीकृत 15 हजार में तकरीबन नौ हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। बिशप जानसन केंद्र से परीक्षा देकर निकले आलोक, सुनंदा का कहना था कि पेपर अपेक्षाकृत कठिन था। विज्ञान के सवालों ने काफी परेशान किया। निबंध के सवाल भी काफी जटिल थे। वस्तुनिष्ठ आधारित सवालों में गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। इसलिए लो मेरिट की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग की फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश और बिहार में कुल तीन लाख 53 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनके लिए 11 जिलों में 397 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में हुई परीक्षा में तकरीबन ढाई लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इलाहाबाद में कुल 44 हजार परीक्षार्थी थे, जिनके लिए 48 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में तकरीबन 34 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। क्षेत्रीय निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षा में कहीं से गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed